सीएम योगी ने विधान परिषद चुनावों में विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तंज

New Delhi, 28 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों में विजयी उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी social media पर चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव 2026 में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विश्वास है कि निर्वाचित प्रतिनिधि शिक्षकों और स्नातकों की आकांक्षाओं को मजबूत आवाज देंगे तथा उनके हितों की रक्षा, शिक्षा के विकास और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे.
वहीं, Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लगता है आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था. नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी शून्य.” उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधान परिषद चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका.
दरअसल, Prime Minister Narendra Modi ने भी एमएलसी चुनाव परिणामों को लेकर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, पर निशाना साधा था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, Maharashtra, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव मतपत्रों (बैलेट पेपर) से हुए थे और सवाल किया कि कांग्रेस इनमें कितनी सीटें जीत पाई.
Prime Minister की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस और विपक्षी दल समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं.
बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, Maharashtra और कर्नाटक में कुल 28 स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. चुनाव परिणामों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और वह कई राज्यों में एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही. कर्नाटक में भी कांग्रेस को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा.
–
एएमटी/डीकेपी


