Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को मिलेगी 5,000 रुपये की अग्रिम सूखा राहत राशि

Maharashtra के 1.5 करोड़ किसानों को मिलेगी 5,000 रुपये की अग्रिम सूखा राहत राशि

Mumbai , 27 अक्टूबर . Maharashtra Government ने राज्य के करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहायता राशि इसी सप्ताह किसानों के बैंक खातों में जमा कराई जाए.

इस योजना पर कुल 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को मिलने वाली राहत राशि से बैंकों द्वारा किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाए. बैंकों को निर्देश देने को कहा गया है कि पुराने कर्ज या बकाये की वसूली के नाम पर किसानों के खातों में जमा होने वाली इस राशि से कोई पैसा नहीं काटा जाए.

Government का उद्देश्य फसल नुकसान और पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है. इसके तहत करीब 1.5 करोड़ किसानों के खातों में 5,000 रुपये की अग्रिम राहत राशि इसी सप्ताह जमा कराई जाएगी.

इसके साथ ही, Maharashtra राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) कर्मचारियों के वेतन के लिए आवश्यक आर्थिक प्रावधान उपलब्ध कराने के लिए राज्य के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक की ओर से किए गए प्रयास सफल रहे हैं. Maharashtra Government ने एसटी महामंडल को सितंबर 2026 में यात्रियों को दी गई रियायतों की प्रतिपूर्ति के लिए 391.02 करोड़ रुपए की निधि वितरित करने की मंजूरी दे दी है. इस संबंध में Tuesday को शासनादेश जारी किया गया.

एसटी महामंडल के लगभग 83 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आमतौर पर हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच दिया जाता है. हालांकि, इस वर्ष 6 नवंबर से दिवाली का त्योहार शुरू होने वाला है, ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद परिवहन विभाग और एसटी प्रशासन ने Government से आवश्यक निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए.

–

डीएससी

Share