Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

जामिया में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, गेट नंबर 7 के बाहर धारा 163 लागू

जामिया में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, गेट नंबर 7 के बाहर धारा 163 लागू

New Delhi, 27 अक्टूबर . जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन Tuesday को 16वें दिन में प्रवेश कर गया. इसी बीच दिल्ली Police ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें चेतावनी दी गई है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 परिसर में लागू है और इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस नोटिस में गैरकानूनी सभाओं, बैठकों और जुलूसों पर रोक लगाई गई है और उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग की चेतावनी दी गई है. निषेधाज्ञा लागू होने के बाद गेट नंबर सात के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भारी संख्या में Police और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं.

12 अक्टूबर से छात्र जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ (जेएमआईएसयू) की बहाली और प्रदर्शनकारियों पर “कार्रवाई” के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य निरीक्षक को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं.

इस बीच, छात्रों ने कुलपति को औपचारिक रूप से अपनी मांगें सौंप दी हैं, जिसमें रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा भूख हड़ताल के संबंध में जारी अधिसूचना पर पुनर्विचार करने और छात्रों की मांगों को ‘पूरी तरह से संबोधित’ करने पर जोर दिया गया है.

जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन ने Monday को प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लिया और घोषणा की कि वह छात्र संघ चुनाव कराएगा और छात्र संघ का संविधान तैयार करने के लिए एक समिति का गठन करेगा, साथ ही यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई रद्द कर दी जाएगी. हालांकि, उसने इस प्रक्रिया के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई.

विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखे पत्र में छात्रों ने कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक ‘भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण’ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

इन मांगों में छात्र संघ के संविधान और चुनावों के लिए स्पष्ट समयसीमा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द करना और मुख्य सुरक्षा सलाहकार का इस्तीफा शामिल है.

छात्रों के पत्र में लिखा है, “कोई भी प्रदर्शनकारी छात्र शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए माफी नहीं मांगेगा.”

उन्‍होंने कहा, “जब तक हमारी ये मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम अपनी भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. हम विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वह हमारी मांगों पर ध्यान दे और छात्र संघ की स्थापना की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करवाए.”

पत्र में लिखा था, “छात्र प्रशासन से इन मांगों को पूरा करने और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित छात्र संघ के गठन में सहयोग देने की स्पष्ट प्रतिबद्धता की अपेक्षा करते हैं.”

इससे पहले Monday को छात्रों ने एक बयान में प्रशासन के नोटिस को खारिज करते हुए कहा था कि इसमें छात्र संघ की बहाली के लिए कोई स्पष्ट और असंदिग्ध प्रतिबद्धता नहीं दी गई है और उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.

–

एएसएच/वीसी

Share