Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

बिहार : मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

मोतिहारी, 27 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में Police ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.95 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी Police को चकमा देकर फरार हो गया.

Police फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. सदर-1 के अनुमंडल Police पदाधिकारी दिलीप कुमार ने Tuesday को बताया कि Monday रात तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान Police को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जाली नोटों का हेरफेर किया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेमरा स्टेशन के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया. Police को देखकर उनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को Police टीम ने पकड़ लिया.

दिलीप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेख अयनुल के रूप में हुई है. वह पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के जनरवा गांव का निवासी है. Police ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से जाली नोटों के 10 बंडल बरामद हुए. इनकी कुल कीमत 4 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है.

अनुमंडल Police पदाधिकारी ने बताया कि बरामद नोटों को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. Police इस बात का पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इनके जरिए किन लोगों तक पहुंचने की योजना थी. साथ ही फरार व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

इस कार्रवाई में सदर-1 के अनुमंडल Police पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, Police अवर निरीक्षक रेणु कुमारी, Police अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार और जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी की टीम शामिल थी. Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जाली नोटों के स्रोत और इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

–

एमएनपी/एसके

Share