Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
समाज,राष्ट्रीय

गुजरात में 3 साल में 29,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं को मिला 162 करोड़ रुपये का डेयरी सहयोग

Gujarat में 3 साल में 29,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं को मिला 162 करोड़ रुपये का डेयरी सहयोग

गांधीनगर, 27 अक्टूबर . Gujarat में पिछले तीन सालों में 29,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं को 162.28 करोड़ रुपये की पशुपालन सहायता मिली है. यह मदद राज्य Government की इंटीग्रेटेड डेयरी डेवलपमेंट स्कीम के तहत दी गई है, जो महिलाओं को डेयरी आधारित आजीविका स्थापित करने में आर्थिक सहयोग देती है. यह जानकारी Tuesday को एक आधिकारिक बयान में दी गई.

आदिवासी विकास विभाग के अनुसार राज्य Government ने 2026-27 के लिए 65 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, ताकि 11,206 महिलाओं को लाभ दिया जा सके. प्रति लाभार्थी 58,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

2007-08 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक राज्य भर में आदिवासी महिलाओं को 1.96 लाख से ज्यादा दुधारू पशु दिए जा चुके हैं.

योजना के तहत 2023-24 में 6,860 महिलाओं को 30.87 करोड़ रुपये की सहायता मिली. 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 13,616 लाभार्थी हो गई, जब 78.97 करोड़ रुपये की सहायता दी गई.

2025-26 में 9,042 महिलाओं को 52.44 करोड़ रुपये की सहायता मिली. योजना में एक पशु इकाई की लागत 90,000 रुपए तय की गई है, जिसमें दुधारू पशु की खरीद, बीमा, परिवहन, पशु चारा, पशु चिकित्सा उपचार और विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल है.

फंडिंग की संरचना में 29,000 रुपए का लोन, केंद्र Government की 29,000 रुपए की सब्सिडी और राज्य Government की 29,000 रुपए की सहायता शामिल है जबकि लाभार्थी को 3,000 रुपए का योगदान देना होता है.

पात्र आदिवासी महिलाएं अपने क्षेत्र के आदिवासी विकास कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. यह योजना गरीबी रेखा से नीचे की आदिवासी परिवारों की उन महिलाओं को लक्षित करती है, जिनका स्कोर शून्य से 20 के बीच है और यह Gujarat के 14 आदिवासी जिलों में लागू है.

लाभार्थी योजना की सब्सिडी और लोन प्रावधानों के जरिए दो दुधारू पशु प्राप्त कर सकते हैं. उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन और पशु देखभाल का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिसमें स्थानीय डेयरी सहकारी समितियों को नियमित रूप से दूध की आपूर्ति पर जोर दिया जाता है.

योजना में दूसरे पशु तक पहुंच को लोन चुकौती से जोड़ा गया है. पहले पशु से अर्जित आय का उपयोग करके 60 प्रतिशत से अधिक लोन समय पर किश्तों में चुकाने वाली लाभार्थी दूसरे दुधारू पशु के लिए पात्र हो जाती है.

यह व्यवस्था दूध उत्पादन और घरेलू आय बढ़ाने के लिए है. घर के करीब डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देकर यह योजना आदिवासी परिवारों को आय का अधिक स्थिर स्रोत प्रदान करने और काम की तलाश में पलायन की जरूरत को कम करने की भी कोशिश करती है.

राज्य Government Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में इस योजना को लागू कर रही है जबकि आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल विभाग की पहलों की देखरेख कर रहे हैं.

–

वीकेयू/पीएम

Share