कांग्रेस और सपा के नेताओं को एमएलसी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का है पूरा भरोसा

Lucknow, 27 अक्टूबर . कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत और Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने एमएलसी चुनाव मतदान, योगी कैबिनेट की बैठक, Lucknow में ‘वोट फिक्सिंग’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. दोनों नेताओं ने एमएलसी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का दावा किया.
11 सीटों पर हो रही मतगणना को लेकर सुरेंद्र राजपूत ने से बातचीत में कहा, “भाजपा द्वारा मतपत्रों को लूटना और आगरा में प्रत्याशी के साथ बदतमीजी करना दिखाता है कि प्रशासन ने मनमानी की है. भाजपा के बेईमानी के बावजूद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इंडी गठबंधन को बढ़त मिलेगी.”
Lucknow में ‘वोट फिक्सिंग’ के आरोप पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “इस समय तो पूरे देश और इंडी गठबंधन की लड़ाई वोट चोरों के खिलाफ है. इंडी गठबंधन जनता, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में वोट चोरों के खिलाफ लड़ रहे हैं. केद्र Government वोट चोरी से बनी है, इसलिए यह अवैध Government है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा Government को भी जाना होगा.
आशुतोष वर्मा ने कहा, “Samajwadi Party को पूरा भरोसा है कि वह छह से ज्यादा सीटें जीतेगी. हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह और भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा से यह साफ है कि हम सही रास्ते पर हैं. हमें पूरा यकीन है कि Samajwadi Party ग्रेजुएट और टीचर, दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और 2020 का रिकॉर्ड तोड़ देगी.”
योगी Government की कैबिनेट बैठक पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “चुनावी वर्ष की बैठकें सिर्फ जुमला होती हैं. भाजपा के लोग पहले भी कह चुके हैं, चुनाव के दौरान जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा नहीं करते. ऐसे में कैबिनेट बैठक का कोई मतलब नहीं है. कुछ दिनों बाद आचार संहिता लग जाएगी, ऐसे में कोई परियोजना धरातल पर उतर नहीं पाएगी, इसलिए बैठक सिर्फ दिखावा है.”
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और संविधान ने हमें मतदान का जो अधिकार दिया था, उसको भाजपा Governmentें छीन रही हैं. एसआईआर के माध्यम से मताधिकार का हक छीना जा रहा है. यह देश की 140 करोड़ की जनता की अस्मिता पर हमला है. चुनाव आयोग को सुधरना चाहिए, वरना तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.
–
ओपी/पीएम


