Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव 2027 : कानपुर देहात जिला भाजपा का गढ़, 2022 में चारों सीटों पर ऐसे रहे थे चुनावी समीकरण

यूपी चुनाव 2027 : Kanpur देहात जिला भाजपा का गढ़, 2022 में चारों सीटों पर ऐसे रहे थे चुनावी समीकरण

Lucknow, 27 अक्टूबर . Kanpur देहात जिला उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में चारों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था. अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी Political पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

माना जा रहा है कि इस बार Samajwadi Party (सपा) और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

Kanpur देहात की चारों विधानसभा सीटों के सियासी गणित पर एक नजर डालें तो, रसूलाबाद सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. यहां से भारतीय जनता पार्टी की पूनम शंखवार विधायक हैं. वह 18वीं विधानसभा (2022 में निर्वाचित) में भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

2022 के चुनाव में पूनम शंखवार ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी Samajwadi Party के कमलेश चंद्र दिवाकर को हराया था.

अकबरपुर-रनियां सीट पर भी भाजपा का कब्जा है. यहां से भाजपा की प्रतिभा शुक्ला विधायक हैं. 2022 के चुनाव में प्रतिभा शुक्ला ने सपा के डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा को बड़े अंतर से हराया था. प्रतिभा शुक्ला ने करीब 13,417 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीता था.

सिकंदरा सीट सामान्य (अनारक्षित) है और इटावा Lok Sabha क्षेत्र के अंतर्गत आती है. 2022 के चुनाव में भाजपा के अजीत सिंह पाल ने यहां से जीत दर्ज की थी. उन्होंने Samajwadi Party के प्रभाकर पांडे को बड़े अंतर से हराया था. इस सीट पर मतदान प्रतिशत करीब 60.79 प्रतिशत रहा था.

भोगनीपुर सीट भी सामान्य सीट है और जालौन संसदीय सीट के अंतर्गत आती है. 2022 के चुनाव में भाजपा के राकेश सचान ने यहां से जीत हासिल की थी. उन्होंने सपा के नरेंद्र पाल सिंह को बड़े अंतर से हराया था. इस सीट पर बसपा के जुनैद खान तीसरे नंबर पर रहे थे. यहां का मतदान प्रतिशत उस समय करीब 62.34 प्रतिशत रहा था.

बता दें कि Kanpur देहात उत्तर प्रदेश का एक अहम जिला है. इसका मुख्यालय माती में है. प्रदेश Government ने पहले Kanpur जिले को दो हिस्सों में बांटा था, जिनमें Kanpur नगर और Kanpur देहात शामिल हैं. 1 जुलाई 2010 की अधिसूचना द्वारा Kanpur देहात का नाम बदलकर रमाबाई नगर कर दिया गया था, लेकिन 2012 में फिर से इसका नाम Kanpur देहात कर दिया गया.

भौगोलिक रूप से यह जिला गंगा और यमुना के दोआब के निचले भाग में स्थित है. इसकी सीमाएं प्रदेश के 5 जिलों (हमीरपुर, जालौन, औरैया, कन्नौज और Kanpur नगर) से मिलती हैं. इसके पश्चिम-उत्तर में कन्नौज, पश्चिम में औरैया, दक्षिण-पूर्व में हमीरपुर, उत्तर-पूर्व में Kanpur नगर और दक्षिण में जालौन जिला स्थित है.

प्रशासनिक रूप से जिले में 6 तहसीलें हैं, जिनमें भोगनीपुर, अकबरपुर, डेरापुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और मैथा शामिल हैं. वहीं, 10 विकास खंड हैं, जिनमें अमरौधा, मलासा, डेरापुर, झींझक, अकबरपुर, सरवन खेड़ा, राजपुर, संदलपुर, रसूलाबाद और मैथा शामिल हैं.

–

वीकेयू/एबीएम

Share