Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड में असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची-लोहरदगा में दो दिन स्कूल बंद

चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड में असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची लोहरदगा में दो दिन स्कूल बंद

चक्रवात ‘अर्नब’ का Jharkhand में असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची-लोहरदगा में दो दिन स्कूल बंद

रांची, 28 अक्टूबर . बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से Jharkhand में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में Wednesday सुबह से बारिश हो रही है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

तूफान के प्रभाव से राज्य के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. एहतियातन रांची और लोहरदगा जिले में 28 और 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. रांची में Wednesday सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. आसमान में घने बादल छाए हैं और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है. हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह और बोकारो समेत राज्य के कई अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की सूचना है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि Jharkhand की भौगोलिक स्थिति के कारण चक्रवात का असर सबसे पहले सिंहभूम क्षेत्र में दिखेगा. इसके बाद राज्य के दूसरे हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है. विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चक्रवात ‘अर्नब’ Wednesday तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के दक्षिण में तट पार करने की संभावना जताई गई थी. इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान था.

मौसम की स्थिति को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. बिजली विभाग के कंट्रोल रूम और रांची नगर निगम की त्वरित कार्रवाई टीम को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने या जलजमाव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

रेलवे ने भी चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, Jharkhand से होकर गुजरने वाली या यहां से चलने वाली कम से कम आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचें. जलजमाव वाले रास्तों पर सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. किसानों को कटी हुई फसलों और कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है.

–

एसएनसी/एसके

Share