Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,अंतरराष्ट्रीय

राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की अहम बैठक, रक्षा सहयोग की समीक्षा

राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की अहम बैठक, रक्षा सहयोग की समीक्षा

New Delhi, 28 अक्टूबर . भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को नई गति देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से एक अहम वार्ता की है. यहां India और अमेरिका ने रक्षा तकनीक, सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Wednesday को फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) से इतर अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के साथ यह मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के 10 वर्षीय रक्षा ढांचे के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की. बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के साथ उनकी बैठक बेहद अच्छी रही. दोनों पक्षों ने 10 वर्षीय भारत-अमेरिका रक्षा ढांचे के तहत अब तक हुई प्रगति पर चर्चा की. इस ढांचे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है.

रक्षा मंत्री ने बताया कि India और अमेरिका के बीच सैन्य तकनीक, सूचनाओं के आदान-प्रदान और रक्षा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है. इन क्षेत्रों में सहयोग से दोनों देशों की रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने का रास्ता खुलता है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि India और अमेरिका की मजबूत साझेदारी स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा से जुड़े साझा उद्देश्यों का एक प्रमुख आधार है. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को लेकर विभिन्न देशों के बीच बातचीत जारी है.

एडीएमएम-प्लस के इतर हुई इस मुलाकात में भारत-अमेरिका ने अपने रक्षा संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और सैन्य तकनीक से लेकर संयुक्त उत्पादन तक सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया. India अपनी एक्ट ईस्ट नीति के तहत आसियान की केंद्रीय भूमिका तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सामूहिक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस नीति के तहत India आसियान देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर देता है.

गौरतलब है कि अपने इस दौरे में राजनाथ सिंह विभिन्न भागीदार देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं. इन बैठकों में India के मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की जाएगी और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के अवसरों पर विचार होगा. एडीएमएम-प्लस क्षेत्रीय देशों और संवाद साझेदारों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर चर्चा का एक प्रमुख मंच है. इसमें India की भागीदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और साझा सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने के उसके प्रयासों का हिस्सा है.

यह बैठक फिलीपींस के सेबू में 28 और 29 अक्टूबर को हो रही है. यहां आतंकवाद के खिलाफ सहयोग में भी India की अहम भूमिका रहेगी. India इस मंच पर केवल एक भागीदार देश के रूप में ही नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

–

जीसीबी/एसके

Share