Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एमएलसी चुनाव : अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद अनंत सिंह ने मानी हार, बोले-‘जनता ही मालिक’

एमएलसी चुनाव : अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद अनंत सिंह ने मानी हार, बोले ‘जनता ही मालिक’

एमएलसी चुनाव : अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद अनंत सिंह ने मानी हार, बोले-‘जनता ही मालिक’

Patna, 28 अक्टूबर . बिहार विधान परिषद के Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक और भगवान है. जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत गया और जिसे वोट नहीं दिया, वह हार गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें जनता के फैसले से कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी के खिलाफ वह कभी नहीं बोलेंगे.

अनंत सिंह ने कहा कि मतगणना समाप्त हो चुकी है और अनुज सिंह चुनाव हार गए हैं. अब इसमें तीसरे या चौथे स्थान की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, “नीरज जी जीत गए हैं और हम हार गए हैं. अब इसमें कहना ही क्या है.” पार्टी की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ही मालिक है और जो भी निर्णय लेना होगा, वही करेगी. उनका कहना था कि उनका ऐसा क्या योगदान है कि वह कहें कि पार्टी उनकी है, इसलिए उन्हें कोई नुकसान महसूस नहीं हो रहा है. उन्होंने पार्टी से किसी तरह की नाराजगी होने से भी इनकार किया.

अनंत सिंह ने स्वीकार किया कि जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से नाराजगी के कारण उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार के विरोध में उन्होंने अनुज सिंह का साथ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों ने वोट भी नहीं बनवाया था. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में पार्टी के खिलाफ वह कभी नहीं बोले हैं.

Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे हैं जबकि राजद के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं. इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह काफी पीछे है. गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. Tuesday को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. चुनाव के दौरान अनुज सिंह को समर्थन देने के कारण अनंत सिंह चर्चा में रहे थे.

–

एमएनपी/पीएम

Share