Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री भारत दौरे पर, एस जयशंकर के साथ अहम बैठक आज

ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री India दौरे पर, एस जयशंकर के साथ अहम बैठक आज

New Delhi, 28 अक्टूबर . India दौरे पर आईं ऑस्ट्रिया की यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीआटे माइनल-रीसिंगर Wednesday को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी. विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह बैठक New Delhi स्थित हैदराबाद हाउस में होगी.

India और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ये वार्ता अहम मानी जा रही है.

माइनल-रीसिंगर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक India की आधिकारिक यात्रा पर हैं. New Delhi में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक jaipur में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं. दोनों देशों ने हाल के वर्षों में उच्चस्तरीय संपर्कों के जरिए अपने संबंधों को आगे बढ़ाया है.

India और ऑस्ट्रिया के द्विपक्षीय संबंध वर्तमान में ‘उन्नत साझेदारी’ के रूप में लगातार मजबूत हो रहे हैं. दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे कर लिए हैं. संबंधों को मजबूत बनाने की खातिर जुलाई 2024 में भारतीय Prime Minister Narendra Modi ने वियना का दौरा किया था. यह 41 वर्षों में किसी भारतीय Prime Minister की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा थी.

अप्रैल 2026 में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर India यात्रा पर आए. इस दौरान भी द्विपक्षीय सहयोग को व्यापक बनाने पर सहमति बनी थी. दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा संवाद शुरू करने और कंपनियों तथा निवेशकों के लिए फास्ट-ट्रैक व्यवस्था स्थापित करने की घोषणा की थी.

India और ऑस्ट्रिया के बीच 2025 में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 3.47 अरब डॉलर रहा था. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार समृद्ध हो रहे हैं. India मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और मशीनरी का निर्यात करता है, जबकि ऑस्ट्रिया से भारी मशीनरी, इस्पात और वाहन आयात किए जाते हैं.

–

केआर/

Share