Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,ओटीटी,मनोरंजन

परिणीति के सपोर्ट में आईं जेनिफर विंगेट, बोलीं-‘जगह कम थी इसलिए पीछे हटी’

परिणीति के सपोर्ट में आईं जेनिफर विंगेट, बोलीं ‘जगह कम थी इसलिए पीछे हटी’

परिणीति के सपोर्ट में आईं जेनिफर विंगेट, बोलीं-‘जगह कम थी इसलिए पीछे हटी’

Mumbai , 28 अक्टूबर . हाल ही में वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल वीडियो हुआ था, जिसके बाद Actress परिणीति चोपड़ा को social media पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. इन ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए Actress जेनिफर विंगेट अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं.

दरअसल, वायरल वीडियो में ऐसा दिखा कि परिणीति ने जेनिफर विंगेट को फोटो क्लिक कराने से रोक दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें घमंडी बताना शुरू कर दिया. अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जेनिफर विंगेट खुद अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं और ट्रोलिंग पर जवाब दिया है.

जेनिफर का कहना है कि परिणीति चोपड़ा और उनके बीच कोई अनबन नहीं है. उन्होंने बताया कि वहां जगह की कमी थी जिस वजह से वह पीछे खड़ी हो गई थीं और परिणीति हमेशा उनके प्रति प्यार और सम्मान रखती हैं. उन्होंने लोगों से इस तरह की नकारात्मकता फैलाने से रोकने की अपील की

जेनिफर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नोट शेयर करते हुए लिखा, “चलिए एक-दूसरे के प्रति थोड़ा ज्यादा दयालु बनते हैं और नकारात्मकता को रोकते हैं, इसे कुछ ऐसा न बनाएं जो यह है ही नहीं. मैंने सिर्फ इसलिए पीछे हटने का फैसला किया क्योंकि वहां जगह कम थी. परी हमेशा मेरे प्रति दयालु और प्यार करने वाली रही है और हम दोनों के बीच सिर्फ प्यार है. हम एक टीम हैं और एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना हम सभी के चमकने के लिए काफी जगह है. धन्यवाद.”

बता दें कि वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की सक्सेस पार्टी के दौरान केक काटते समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी दिखाई दीं और कुछ यूजर्स ने परिणीति चोपड़ा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेनिफर को आगे आने या जगह देने का मौका नहीं दिया और उन्हें नजरअंदाज किया. इसके बाद social media पर परिणीति चोपड़ा को ट्रोल किया जाने लगा.

बताया जा रहा है कि सीरीज में जेनिफर विंगेट ने साक्षी के किरदार में एक गहरी इंटेंसिटी और स्वाभाविक अभिनय दिखाया है, जिसकी तुलना उनके लोकप्रिय टीवी शो ‘बेहद’ के दमदार प्रदर्शन से की जा रही है. जिस वजह से सक्सेस पार्टी में परिणीति के व्यवहार को देखते हुए फैंस कयास लगा रहे हैं कि जेनिफर विंगेट ने कहीं न कहीं परिणीति को ओवरसैडो किया है, जिस वजह से वह जेनिफर से चिढ़ी हैं.

–

एनएस/पीएम

Share