
ग्रेटर नोएडा, 9 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी इलाके में एक फ्लैट के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे रखे मिलने से हड़कंप मच गया. Police ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फ्लैट में छापेमारी की और करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए. मामले में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बरामद पटाखों को कई टेंपो में लादकर मौके से हटाया गया.
बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एक फ्लैट के अंदर रखे जाने से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. Police के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को थाना बिसरख Police को स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से जानकारी मिली थी कि शाहबेरी क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया गया है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police टीम ने नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी में छापेमारी की.
कार्रवाई के दौरान फ्लैट के अंदर बड़ी संख्या में बम-पटाखों के कार्टन रखे मिले. मौके पर भारी मात्रा में पटाखे मिलने के बाद Police और प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई तेज की गई. एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं. फ्लैट के अंदर रखे पटाखों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर कई टेंपो में लादकर वहां से हटाया गया. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे फ्लैट के अंदर कैसे पहुंचाए गए और इनके भंडारण के लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी या नहीं.
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिहायशी इलाके में स्थित फ्लैट के अंदर करीब तीन लाख रुपये कीमत के पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया जा रहा था. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या संबंधित फ्लैट को अवैध रूप से पटाखों के गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. रिहायशी इमारत में इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री रखे जाने से आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
Police ने मामले में आरोपी नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 39 वर्ष है और वह नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी का निवासी है. उसका मूल निवास कस्बा जहांगीराबाद, बुलंदशहर बताया गया है. बिसरख Police ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Police अब बरामद पटाखों के स्रोत, उनके खरीदे जाने, भंडारण और संभावित बिक्री से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था. Police यह भी जांच करेगी कि पटाखों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इन्हें आगे कहां सप्लाई किया जाना था.
–
पीकेटी/पीएम