Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

जैकब डफी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ टी20 में डाला न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल

जैकब डफी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, India के खिलाफ टी20 में डाला न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर . न्यूजीलैंड ने India को चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से हराया. न्यूजीलैंड की इस जीत के नायक जैकब डफी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 4 विकेट निकाले.

जैकब डफी न्यूजीलैंड की ओर से India के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले, यह रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट के नाम था, जिन्होंने 2017 में 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. डफी ने संजू सैमसन, ईशान किशन, नमन धीर और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजा. यह टी20 में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है.

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 259 रन लगाए. टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए. फिन एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया.

भारतीय टीम 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी. टीम की ओर से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इन दोनों के अलावा, बाकी भातरीय बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने के प्रयास में अपने विकेट गंवाते चलते गए. अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, तो श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए.

संजू सैमसन 4 रन ही बना सके, जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए. वहीं, अक्षर पटेल ( 7 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पांच मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड की यह पहली जीत है. हालांकि, टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला Sunday को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा.

–

एसएम/डीकेपी

Share