Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गोवा में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

गोवा में महिला से दुष्कर्म, Police ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

कुरचोरम, 11 नवंबर . गोवा के कुरचोरेम Police स्टेशन ने काकोडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के पास हुई यौन उत्पीड़न की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Police की त्वरित कार्रवाई से इस गंभीर मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण मडगांव जिला अस्पताल में कराया गया है और मामले की जांच जारी है.

Police के अनुसार Wednesday को सुबह 08:16 बजे कुरचोरेम Police स्टेशन को पणजी पीसीआर से काकोडा आईडीसी में एक 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली. सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर पीएसआई मयूर को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने पीड़िता और उसके पति से जानकारी ली और शिकायत दर्ज की.

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना Wednesday सुबह 06:30 बजे से 07:50 बजे के बीच इंडस्ट्रियल एस्टेट के पीछे एक सुनसान पहाड़ी इलाके में हुई. आरोपी की पहचान मेघालय के 30 वर्षीय रोबिलसन सी. एच. मारक के रूप में हुई है. वह सीएचसी काकोरा के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम कर रहा था. Police ने बताया कि आरोपी पीड़िता की मां को पहले से जानता था, क्योंकि उन्होंने केरल में एक साथ काम किया था.

आरोप है कि काम दिलाने और काम की जगह दिखाने के बहाने आरोपी पीड़िता को काकोडा आईडीसी के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को इस बारे में बताया और तुरंत Police को सूचित किया.

इस मामले में कुरचोरम Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है. शिकायत दर्ज होते ही Police ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की. टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से उसी दिन सुबह 11:19 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. Police का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पीड़िता का मडगांव जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है. Police ने बताया कि पीड़िता को आवश्यक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है. मामले की जांच एलपीएसआई सोनल गांवकर कर रही हैं. यह जांच कुरचोरेम के पीआई मेलसन कुलाको और क्वेपम के एसडीपीओ नीलेश राणे की देखरेख में हो रही है. पूरे मामले की निगरानी दक्षिण गोवा के एसपी अक्षत आयुष (आईपीएस) कर रहे हैं.

–

एससीएच/डीकेपी

Share