Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कोलकाता हादसे पर दिलीप घोष ने कहा- जिम्मेदारी निभा रही सरकार, हादसे को राजनीति का मुद्दा न बनाएं

कोलकाता हादसे पर दिलीप घोष ने कहा जिम्मेदारी निभा रही सरकार, हादसे को राजनीति का मुद्दा न बनाएं

कोलकाता हादसे पर दिलीप घोष ने कहा- जिम्मेदारी निभा रही Government, हादसे को राजनीति का मुद्दा न बनाएं

कोलकाता, 18 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल में चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ पर पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही है और Chief Minister ने घोषणाएं की हैं. हालांकि, पूजा अभी भी जारी है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए.

दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, “ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और इसे ध्यान में रखा जाना चाहिए. जो लोग इसका Politicalरण करना चाहते हैं, वे करेंगे. हर जगह इतनी पूजा हो रही है, Police मौजूद है, पूरी व्यवस्था ठीक से काम कर रही है और लाखों लोग सड़कों पर घूम रहे हैं. ये चीजें बहुत कम होती हैं, इसीलिए इसे हादसा कहा जाता है, लेकिन फिर भी ऐसा नहीं होना चाहिए था.”

बता दें कि इससे पहले Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जिन 19 परिवारों ने अपने किसी सदस्य को खोया है, उनके लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. उनमें से 13 परिवारों से मैंने वन-टू-वन मुलाकात की. मैंने उन्हें भरोसा दिया कि Government उनके साथ खड़ी है और उनकी मदद करेगी. उन्होंने भी Government पर भरोसा जताया है. पश्चिम बंगाल Government प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देगी तथा हर घायल का 100 प्रतिशत मेडिकल खर्च Government उठाएगी, साथ ही 5 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी देगी.”

वहीं, दूसरी ओर पूर्व सीएम ममता बनर्जी के बयान पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “यह उनकी उपलब्धि है. अब तक सत्ता में रहते हुए उन्होंने लूटपाट की है, भ्रष्टाचार किया है और देश को आगे बढ़ने से रोका है.”

रिजीम चेंज वाले बयान पर पलटवार करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोगों के उन विदेशी शक्तियों के साथ अच्छे संबंध होते हैं, जो India को अस्थिर करना चाहती हैं. बांग्लादेश और Pakistan को लेकर उनकी और अमेरिका के लोगों की भाषा अक्सर एक जैसी होती है. खैर, लोकतंत्र में कोई भी आंदोलन कर सकता है, लेकिन राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर है.

यूट्यूबर ध्रुव राठी पर टिप्पणी करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “ऐसे लोग हैं जिनका इस देश में कोई योगदान नहीं है, समाज से कोई जुड़ाव नहीं है और लोगों की समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वे केवल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं और उसे आगे बढ़ाने के लिए देश में कहीं भी या दुनिया में भी जाकर देश को बदनाम करते हैं.”

–

वीकेयू/एएस

Share