Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

कोलकाता-मुंबई फ्लाइट से जुड़ी झूठी धमकी देने का आरोप, एयर इंडिया का यात्री गिरफ्तार

कोलकाता मुंबई फ्लाइट से जुड़ी झूठी धमकी देने का आरोप, एयर इंडिया का यात्री गिरफ्तार

कोलकाता-Mumbai  फ्लाइट से जुड़ी झूठी धमकी देने का आरोप, एयर इंडिया का यात्री गिरफ्तार

कोलकाता, 12 नवंबर . कोलकाता से Mumbai जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को लेकर दी गई फर्जी हाइजैक की धमकी के मामले में एक यात्री को पकड़ा गया और उसे एयरपोर्ट Police के हवाले कर दिया गया.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, यह कार्रवाई Wednesday को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2772 से जुड़ी एक घटना के बाद की गई. विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले, उसके शौचालय में हाथ से लिखा एक धमकी भरा नोट मिला था.

इस नोट में चेतावनी दी गई थी कि विमान को सुबह 11:10 बजे हाइजैक कर लिया जाएगा. केबिन क्रू के एक सदस्य ने सुबह लगभग 10:37 बजे इस नोट को देखा. इसके तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए और अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा कार्रवाई शुरू कर दी.

एहतियाती कदम के तौर पर विमान में सवार सभी 105 यात्रियों को नीचे उतार दिया गया और विमान को विस्तृत जांच और सुरक्षा निरीक्षण के लिए ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी जांच-पड़ताल की.

यह फ्लाइट, जिसे सुबह लगभग 10:30 बजे उड़ान भरनी थी, सुरक्षा जांच पूरी होने तक कई घंटों तक रुकी रही. जब अधिकारियों को कोई खतरा नहीं मिला, तो इस चेतावनी को ‘फर्जी’ घोषित कर दिया गया.

इसके बाद विमान को उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई और यह शाम 5:38 बजे Mumbai के लिए रवाना हो गया.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बताया कि इस घटना से जुड़े यात्री को आगे की जांच के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के Police स्टेशन को सौंप दिया गया है. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वे उन परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं, जिनमें यह धमकी भरा नोट मिला था.

इससे पहले पिछले महीने फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को jaipur में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. बताया गया है कि विमान ने ‘स्क्वाक 7500’ सिग्नल भेजा था, जो विमान हाइजैक होने या उसमें किसी तरह की गैर-कानूनी दखलंदाजी होने का अंतरराष्ट्रीय कोड है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अलर्ट Ahmedabad एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मिला था, जिसके बाद विमान jaipur में सुरक्षित उतारा गया था.

–

डीकेएम/एबीएम

Share