Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,सुरक्षा,राष्ट्रीय

केरल: एझिमाला में 28 नवंबर को होगी नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड, राष्ट्रपति मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

केरल: एझिमाला में 28 नवंबर को होगी नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड, President मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

एझिमाला, 21 नवंबर . केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) में ‘ऑटम टर्म 2026’ की पासिंग आउट परेड 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इस दौरान President द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल होंगी. अधिकारियों ने Saturday को यह जानकारी दी.

यह आयोजन प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और उनके भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में सेवा शुरू करने का प्रतीक होगा.

अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न पाठ्यक्रमों के 400 से अधिक प्रशिक्षु अधिकारी परेरा परेड ग्राउंड में होने वाली इस पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगे, जो आईएनए में उनके प्रशिक्षण के समापन का प्रतीक है.

अधिकारियों ने कहा, “यह परेड एकेडमी में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के अनुशासन, सटीकता और उच्च मानकों को दर्शाएगी, जो प्रशिक्षुओं को नेतृत्व और सेवा की जिम्मेदारियों व चुनौतियों के लिए तैयार करती है. इन प्रशिक्षुओं ने एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया है, जिसका उद्देश्य उनकी पेशेवर क्षमता, नेतृत्व गुणों, शारीरिक सहनशक्ति और चरित्र को विकसित करना है. साथ ही, उनमें ‘कर्तव्य, सम्मान और साहस’ जैसे मूल मूल्यों को भी समाहित किया गया है.”

इस पासिंग आउट परेड में मित्र विदेशी देशों के प्रशिक्षु अधिकारी भी अपने भारतीय साथियों के साथ हिस्सा लेंगे. यह समुद्री सहयोग को मजबूत करने और मित्र समुद्री राष्ट्रों के साथ स्थायी संबंध बनाए रखने की India की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

अधिकारियों ने कहा, “आईएनए में एक साथ प्रशिक्षण लेने से आपसी समझ बढ़ती है, पेशेवर संबंध और भाईचारा मजबूत होता है, तथा समुद्री सुरक्षा और सहयोग के प्रति एक साझा प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलता है.”

इसके अलावा, समारोह के दौरान उन प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और ट्रॉफियां दी जाएंगी, जिन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस समारोह का मुख्य आकर्षण ‘शिपिंग ऑफ स्ट्राइप्स’ होगा, जो कमीशन प्राप्त अधिकारी का रैंक मिलने का प्रतीक है.

अधिकारियों ने कहा, “यह प्रशिक्षुओं के अधिकारी बनने के सफर को दर्शाता है, जिन्हें अब कर्मियों का नेतृत्व करने और सम्मान के साथ देश की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.”

उन्होंने आगे कहा, “इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी वे परिवारजन भी बनेंगे, जिन्होंने प्रशिक्षण के पूरे सफर में इन प्रशिक्षुओं का समर्थन किया है. साथ ही, यह समारोह नौसेना के भावी नेतृत्व को तैयार करने में आईएनए के प्रशिक्षण संकाय के योगदान को भी मान्यता देता है.”

इस समारोह की लाइव-स्ट्रीमिंग भारतीय नौसेना के आधिकारिक social media चैनलों पर की जाएगी.

–

एएसएच/वीसी

Share