Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

कर्नाटक: प्रियांक खड़गे ने 27वीं ‘ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप’ के लोगो का किया अनावरण

कर्नाटक: प्रियांक खड़गे ने 27वीं ‘ऑल इंडिया Police लॉन टेनिस चैंपियनशिप’ के लोगो का किया अनावरण

Bengaluru, 11 नवंबर . कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने Wednesday को 27वीं ‘ऑल इंडिया Police लॉन टेनिस चैंपियनशिप’ के लोगो का अनावरण किया. यह चैंपियनशिप 16 नवंबर से Bengaluru में आयोजित होने वाली है.

इस लोगो को Police महानिदेशक और Police महानिरीक्षक (डीजीपी और आईजीपी) के कार्यालय में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की मौजूदगी में जारी किया गया. इस मौके पर कर्नाटक के डीजीपी डॉ.एम.ए. सलीम, सीआईडी के डीजीपी प्रणब मोहंती और हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी अरुण चक्रवर्ती भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक टी-शर्ट और कैप भी लॉन्च की गईं.

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रियांक खड़गे ने Police सेवा में शारीरिक फिटनेस, मानसिक फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि Policeकर्मियों के लिए ये तीनों चीजें बहुत जरूरी हैं. खड़गे, जो खुद भी टेनिस टूर्नामेंट के खिलाड़ी रहे हैं, ने ‘कर्नाटक स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन’ (केएसएलटीए) के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री रहते हुए उन्होंने इस एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया था और बाद में उन्हें इसका उपाध्यक्ष बनाया गया. फिलहाल, वह इस एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं.

गृह मंत्री ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देशभर के Policeकर्मी हिस्सा लेंगे. उन्होंने आयोजकों से टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कहा. उन्होंने Police विभाग से आग्रह किया कि चैंपियनशिप के लिए Bengaluru आने वाले अन्य Police कैडरों के अधिकारियों और कर्मियों की बेहतरीन मेहमाननवाजी की जाए.

उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अन्य कैडरों से आने वाले अधिकारियों की मेहमाननवाजी में कोई कमी न रहे. जो भी जरूरी इंतजाम होंगे, हम वह सब करेंगे. हम केएसएलटीए के सहयोग से भी जरूरी व्यवस्थाएं करेंगे.” खड़गे ने कहा कि कर्नाटक को खेल आयोजनों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की अपनी क्षमता दिखानी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में इस तरह की चैंपियनशिप नियमित रूप से आयोजित होती रहेंगी.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने विभिन्न खेल टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने Police विभाग से कहा कि वह अन्य राज्यों द्वारा Policeकर्मियों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का अध्ययन करें और उन्हें अपनाएं. गृह मंत्री ने विभाग से ‘ऑल इंडिया’ खेल आयोजनों में अपनी टीमें उतारने की अपील की. इसके ​​साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह Police बल के भीतर खेल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए जरूरी उपायों के प्रस्ताव पेश करें.

उन्होंने कहा, “अगर कोई प्रस्ताव देना हो तो कृपया उसे सौंप दें. मेरी यही गुजारिश है.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चैंपियनशिप के आयोजन में कोई कमी न रहे. खड़गे ने बताया कि Chief Minister डीके शिवकुमार चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि पूरा टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न होगा.

–

एसएम/डीकेपी

Share