स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ को देश में दूसरा स्थान

New Delhi/चंडीगढ़, 11 नवंबर . स्वच्छता के क्षेत्र में देश के शहरों के बीच हुई बड़ी प्रतिस्पर्धा में चंडीगढ़ ने एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है. केंद्र Government के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ ने 3 से 10 लाख की आबादी वाली श्रेणी में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है.
President द्रौपदी मुर्मु ने New Delhi में आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण के पुरस्कार प्रदान किए. इस श्रेणी में Madhya Pradesh का उज्जैन पहले स्थान पर रहा, जबकि चंडीगढ़ दूसरे और आंध्र प्रदेश का गुंटूर तीसरे स्थान पर रहा.
यह उपलब्धि चंडीगढ़ के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि देशभर के सैकड़ों शहरों के बीच स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, नागरिक भागीदारी और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था जैसे कई मानकों पर कड़ी जांच के बाद यह रैंकिंग तय की गई है.
चंडीगढ़ नगर निगम और शहर के नागरिकों ने पिछले कुछ वर्षों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है. घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, नियमित सड़क सफाई, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया. शहर में स्वच्छता को लेकर नागरिकों की जागरूकता और उनकी भागीदारी को भी इस सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है.
उधर, Jharkhand में भी स्वच्छता को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में Jharkhand में जमशेदपुर नंबर वन स्वच्छ शहर बनकर उभरा है. यह उपलब्धि वर्षों के प्रयास और नागरिकों की सहभागिता का सम्मान माना जा रहा है. जमशेदपुर ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन करने और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम किया है.
जमशेदपुर में घर-घर से कचरा संग्रहण, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, नियमित सड़क सफाई, नालों की सफाई, सार्वजनिक स्वच्छता और ठोस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया है. स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जीपीएस आधारित कचरा संग्रहण वाहनों, क्यूआर कोड मॉनिटरिंग और जीआईएस आधारित सेवा निगरानी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया.
–
एससीएच/डीकेपी


