Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

ओमान तट के पास कार्गो शिप पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, भारत ने की निंदा

ओमान तट के पास कार्गो शिप पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, India ने की निंदा

New Delhi, 3 नवंबर . India ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में कमर्शियल शिप ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Tuesday को एक बयान जारी कर 14 में से एक भारतीय नाविक के मारे जाने पर दुख जताया.

एमईए ने कहा, “हम Monday शाम लिमाह (ओमान) के पास एक व्यावसायिक जहाज, ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक घायल भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई है. हम इस नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों से बातचीत कर रहा है.

India ने व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे हमलों को चिंताजनक करार दिया है. अपील की है कि “तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास किया जाना जाए ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके.”

अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में कमर्शियल शिप और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का India विरोध करता रहा है. एमईए ने बयान में इसी स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि इस तरह के हमले बंद किए जाने चाहिए. साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल करने पर भी जोर दिया गया.

2 नवंबर को ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था. बताया गया कि अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला किया गया. जहाज में कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे. हमले के बाद ओमानी तटरक्षक बल ने नाविकों को बचाया था, लेकिन इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई.

India Government ने पिछले हफ्ते वेस्ट एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने Wednesday (28 अक्टूबर) को पाक्षिक प्रेस वार्ता में कहा, “हम वेस्ट एशिया में चल रहे झगड़े को लेकर बहुत परेशान हैं. हमने झगड़े में 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिसमें 14 नाविक शामिल हैं.”

–

केआर/

Share