शिवराज सिंह चौहान की विपक्ष को खुली चुनौती, बोले-आपने हमें छेड़ दिया है, देश में अराजकता नहीं फैलने देंगे

Lucknow, 3 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत Tuesday को राजधानी Lucknow में बड़ी पदयात्रा निकालकर विपक्षी गठबंधन के खिलाफ सियासी ताकत दिखाई. केंद्रीय कृषि मंत्री एवं Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में भाजपा के साथ एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ”आपने हमें छेड़ दिया है. हम देश में अराजकता नहीं फैलने देंगे.”
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से ऐसे नारे लगाने का आह्वान किया कि दिल्ली में राहुल गांधी और इंडी गठबंधन भी कांप जाएं. पदयात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज India तेजी से आगे बढ़ रहा है. Prime Minister ने देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है और आत्मनिर्भर India का सपना साकार हो रहा है. उनके नेतृत्व में 49 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की यह प्रगति रास नहीं आ रही है. चुनावी मैदान में Prime Minister Narendra Modi का मुकाबला नहीं कर पाने पर विपक्ष षड्यंत्र और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन की पूरी चिंता इस बात को लेकर है कि Narendra Modi को कैसे हराया जाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी और राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जिनके साथ जो जाता है, वह भी डूब जाता है. कांग्रेस तमिलनाडु से लेकर उत्तर प्रदेश तक लगातार कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को Government में आना है तो जनता का दिल जीतना होगा. चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाने पर सड़क पर अराजकता फैलाने से सत्ता हासिल नहीं होगी.
उन्होंने Prime Minister मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ”मोदी देश के मुकुट की मणि हैं और भगवान का वरदान हैं.” चौहान ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा के दौरान जोरदार नारे लगाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए. शिवराज सिंह चौहान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party की Government में प्रदेश में अराजकता चरम पर थी. हालात ऐसे थे कि लोग शाम पांच बजे के बाद घरों से बाहर निकलने में डरते थे.
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बाबा समझ लें, फरवरी में ही निपट जाएंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल से Rajasthan तक कांग्रेस को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ा है. उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव की Political संभावनाएं नहीं हैं. एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध को लेकर उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज हैं, उनका नाम एक जगह से हटना चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मृतकों, स्थान बदल चुके लोगों और फर्जी एवं डुप्लीकेट नामों को हटाने की प्रक्रिया पर विपक्ष बेवजह सवाल उठा रहा है.
शिवराज चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्ष घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहता है, जबकि भाजपा और एनडीए देश के हितों और उसकी सुरक्षा के साथ खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लोकतंत्र को गुंडातंत्र और लूटतंत्र में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. देश को बांटने की राजनीति पहले भी हुई है. वर्ष 1905 में लॉर्ड कर्जन और 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना ने देश को बांटने का प्रयास किया था. अब राहुल गांधी और इंडी गठबंधन भी इसी तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा का देशभक्त कार्यकर्ता जीवित है, तब तक देश को बांटने और विदेशी ताकतों के इशारे पर India विरोधी नैरेटिव चलाने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी. लोकतंत्र को लूटतंत्र में बदलना चाहता है विपक्ष : ब्रजेश पाठक उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस और Samajwadi Party पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष निर्वाचन आयोग समेत देश की संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है. इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India का गौरव दुनिया में बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह उपलब्धि रास नहीं आ रही है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनावी मैदान में जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पा रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र को गुंडातंत्र और लूटतंत्र में बदलना चाहता है. पाठक ने आपातकाल और चुनी हुई Governmentों को बर्खास्त किए जाने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने किया है. विपक्ष को बताना चाहिए कि मृतकों और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में क्यों बने रहने चाहिए.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी देशभर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान चला रही है. विपक्षी गठबंधन संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है. युवाओं को गुमराह करने, निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाने और संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां लोकतंत्र की जड़ें बेहद मजबूत हैं. बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के Political घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि India में ऐसी अराजकता फैलाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी.
उन्होंने कांग्रेस की Political स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी पिछले 37 वर्षों से सत्ता से बाहर है. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा, Gujarat और Odisha में भी कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर रही है. सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अराजकता का कोई स्थान नहीं है. चुनाव हारने के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर Government को अस्थिर करने का प्रयास उचित नहीं है. पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि इंडी गठबंधन लगातार अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है. भाजपा के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता इसका जवाब देने के लिए सड़कों पर उतरे हैं.
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला करने वालों को जवाब देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सजग प्रहरी की तरह सड़कों पर उतरे हैं. जरूरत पड़ने पर विपक्षी नेताओं का घेराव भी किया जाएगा. पदयात्रा में एनडीए के सहयोगी दलों की भागीदारी भी खास रही.
अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशीष पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने मंच साझा किया और पदयात्रा में शामिल होकर अभियान को समर्थन दिया. भाजपा ने इस आयोजन के जरिए विपक्ष के एसआईआर विरोध के खिलाफ एनडीए की एकजुटता और अपनी Political ताकत का संदेश देने की कोशिश की.
–
विकेटी/पीएम


