Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के अंत तक चीन के उभरते हुए प्रमुख उद्योगों का उत्पादन मूल्य 100 खरब युआन से अधिक

’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के अंत तक चीन के उभरते हुए प्रमुख उद्योगों का उत्पादन मूल्य 100 खरब युआन से अधिक

बीजिंग, 3 नवंबर . ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026-2030) के अंत तक, चीन के उभरते प्रमुख उद्योगों का उत्पादन मूल्य 100 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है, जो उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को समर्थन देने वाली एक महत्वपूर्ण शक्ति बन जाएगा.

यह जानकारी चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के नवाचार और उच्च-तकनीकी विकास विभाग के उप निदेशक रन चोंगपाओ ने Tuesday को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी.

इस अधिकारी के मुताबिक, चीन के उभरते हुए प्रमुख उद्योगों ने काफी तरक्की की है, जिनका उत्पादन मूल्य वर्ष 2025 में लगभग 60 खरब युआन था. प्रत्येक उद्योग ने मूल रूप से एक अपेक्षाकृत पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण किया है. इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में, एकीकृत परिपथों का उत्पादन 442.8 अरब यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 23.3 प्रतिशत की वृद्धि है.

वहीं, विदेशों में नवोन्मेषी दवाओं के लिए प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग का लेनदेन मूल्य लगभग 130 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो पिछले वर्ष के कुल स्तर के लगभग बराबर है.

रन चोंगपाओ ने कहा कि ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के दौरान, चीन अनुप्रयोग-संचालित विकास की आवश्यकताओं के अनुसार, स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलते हुए, सुधारों को गहरा करते हुए और खुलेपन का विस्तार करते हुए, Government संसाधन आवंटन में बाजार की निर्णायक भूमिका को पूरी तरह से निभाएगी.

रन के मुताबिक, आने वाले पांच सालों में चीन उभरते प्रमुख उद्योगों के विकास के लिए नवाचार क्षमताओं का निर्माण, प्रमुख प्रौद्योगिकियों में प्रगति, अनुप्रयोग परिदृश्य विकास और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण सहित चार पहलुओं पर जोर देगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share