‘ये भारत है, बांग्लादेश-नेपाल नहीं, गलतफहमी न पालें’, कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

गुरदासपुर, 3 नवंबर . Union Minister कृष्ण पाल गुर्जर ने Tuesday को पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह India है, बांग्लादेश और नेपाल नहीं, इसलिए विपक्षी दल किसी गलतफहमी में न रहें.
Union Minister ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्राएं निकाली जा रही हैं. इसी कड़ी में गुरदासपुर में भी आयोजित पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल देश में अराजकता का माहौल पैदा कर India की तरक्की में बाधा डालना चाहते हैं. देश के भीतर और बाहर ऐसी ताकतें हैं, जिन्हें Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आगे बढ़ता भारत, आर्थिक शक्ति बनता देश और अपनी विरासत को मजबूत करता India पसंद नहीं है. ये ताकतें लोकतंत्र को खतरे में डालकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगी.
गुर्जर ने कहा, “इस देश में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां कभी भी सत्ता परिवर्तन हुआ है तो जनादेश के जरिए हुआ है, लोगों के वोट से हुआ है. ये India है, ये बांग्लादेश-नेपाल नहीं है, इसलिए वो गलतफहमी ना पालें. आज विपक्षी दल हताश और निराश हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वोट के जरिए सत्ता में आना उनके लिए संभव नहीं है. इसलिए वे देश का माहौल खराब करने में लगे हैं.”
उन्होंने कांग्रेस पर संविधान का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों के हाथ में संविधान की प्रति जरूर है, लेकिन उनके दिल में संविधान के प्रति सम्मान नहीं है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने सत्ता में रहते हुए संविधान को रौंदने, Supreme Court के फैसलों की अनदेखी करने और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करने का काम किया.
Union Minister ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश और बिहार में मतपेटियां लूटी जाती थीं और निहत्थे मतदाताओं की हत्या तक होती थी. उन्होंने दावा किया कि पहले मतदान के दौरान लोगों को यह कहकर लौटा दिया जाता था कि उनका वोट पड़ चुका है. इसके विपरीत, Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में चुनाव हुए और एक भी बूथ पर दोबारा मतदान की नौबत नहीं आई.
पंजाब के हालात पर चिंता जताते हुए गुर्जर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पंजाब को नशे की गिरफ्त में धकेला और आम आदमी पार्टी की Government ने हालात को और खराब कर दिया. उन्होंने कहा कि आज राज्य में नशे की समस्या गंभीर है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे और भय के माहौल से बाहर निकालने का काम केवल भाजपा कर सकती है. Union Minister ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा Government ने नक्सलवाद, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर फैसले लेकर अपने संकल्प पूरे किए हैं. इसी तरह भाजपा पंजाब को भी नशामुक्त और भयमुक्त बनाने का काम करेगी.
–
डीएससी


