Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सरकार तैयार, शीतकालीन सत्र में बहस के लिए तैयार रहे राहुल गांधी: रामदास अठावले

Government तैयार, शीतकालीन सत्र में बहस के लिए तैयार रहे राहुल गांधी: रामदास अठावले

Mumbai , 4 नवंबर . केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर Wednesday को तंज कसा. उन्होंने कहा कि डिबेट करने के लिए संसद है, अगर बहस करनी है तो संसद के भीतर आएं.

अठावले का यह बयान उस वक्त आया है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट करने की चुनौती दी.

Mumbai में से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह बात ठीक है कि राहुल गांधी ने Prime Minister Narendra Modi को चर्चा करने की चुनौती दी है. खुले में चर्चा करने के बजाय संसद में बहस होनी चाहिए. अमित शाह ने साफ कर दिया है कि एक विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा. राहुल गांधी को आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में आना चाहिए और उन मुद्दों को उठाना चाहिए जिन पर वे चर्चा करना चाहते हैं. Government उनकी चुनौती से घबराती नहीं है; यह Government मजबूत है. राहुल गांधी के साथ डिबेट तो मैं भी कर सकता हूं.

राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संसद वह जगह है जहां राहुल गांधी को बहस करनी चाहिए लेकिन वे वहां बहस नहीं करते. विपक्ष के नेता बनने के बाद से उन्होंने केवल संसद की कार्यवाही में बाधा डाली है और उसे काम करने से रोका है. इसके बजाय, वे सड़कों पर ‘नकली संसद’ सत्र आयोजित करते हैं. जब भी संसद में बहस हुई है, तो वे पराजित हुए हैं और Government ने उनके तर्कों का पूरी तरह से खंडन किया है.

शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली फ्लॉप हुई है. इसीलिए चर्चा में रहने के लिए राहुल गांधी इस तरह की भाषा बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें विदेश जाना है. जहां तक चर्चा की बात है, तो उनसे हमारा किसी भी प्रदेश का युवा मोर्चा का अध्यक्ष चर्चा कर सकता है, राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दूर की बात है. राहुल गांधी सिर्फ फर्जी बातें कहना जानते हैं और झूठा आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है.

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद के थप्पड़ कांड पर अठावले ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक कांग्रेस नेता एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. कांग्रेस पार्टी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए लेकिन उनके कामों से ऐसा नहीं लगता. किसी महिला को थप्पड़ मारना स्वीकार्य नहीं है और जिसने भी ऐसा किया है, उसे माफी मांगनी चाहिए. महिलाओं पर हाथ उठाना, कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

Actress दीया मिर्जा से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए अठावले ने कहा कि दीया बहुत ही अच्छी Actress हैं. हर धर्म को अपने अनुसार, त्योहार मनाने का अधिकार है, दीपावली पर पटाखे जलाए जाते हैं लेकिन, प्रदूषण के मुद्दे पर हम सहमत हैं कि नहीं होना चाहिए.

–

डीकेएम/पीएम

Share