Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले मजदूर की अहमदाबाद में हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले मजदूर की Ahmedabad में हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

Ahmedabad, 4 नवंबर . Gujarat के Ahmedabad जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के 40 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. Police के अनुसार, यह घटना कथित रूप से ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. इस मामले में मृतक के सहकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी की पहचान भोलेराम चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है. धोलका ग्रामीण Police ने 3 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया.

मृतक पवन कुमार उर्फ कमांडर उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का निवासी था. वह अन्य मजदूरों के साथ Gujarat में ईंट भट्ठे पर काम करने आया था.

Police के मुताबिक, यह घटना 1 नवंबर की रात 9 बजे से 10 बजे के बीच धोलका तालुका के मंडनपुरा गांव के बाहरी इलाके में एक नहर के पास हुई.

जानकारी के अनुसार, रात के खाने के समय दोनों मजदूर यह कहकर भट्ठे से निकले थे कि उन्हें कुछ सामान लाना है, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद मजदूरों का सुपरवाइजर उन्हें तलाशने निकला.

नहर की ओर जाते समय सुपरवाइजर की मुलाकात भोलेराम से हुई, जो सामने से आ रहा था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि पवन कुमार ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मांग की थी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस और मारपीट हो गई.

Police के अनुसार, भोलेराम ने अपनी बेल्ट से पवन कुमार का गला घोंट दिया. इसके बाद सुपरवाइजर उसे नहर के पास ले गया, जहां खेत की मेड़ के पास पवन कुमार का शव मिला.

सुपरवाइजर आरोपी को वापस ईंट भट्ठे पर लाया और मालिक को घटना की जानकारी दी. इसके बाद Police को सूचना दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि पवन कुमार 1 नवंबर की दोपहर अन्य मजदूरों के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचा था. सभी मजदूर अपने रहने के लिए एक कमरा बना रहे थे. शाम को वे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पवन कुमार और भोलेराम वहां से चले गए थे.

मृतक के बड़े भाई ने 2 नवंबर को धोलका ग्रामीण Police थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि 3 नवंबर को पूछताछ के दौरान भोलेराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसे शाम 5:30 बजे गिरफ्तार किया गया और Police ने उसका रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

शव को पोस्टमार्टम के लिए Ahmedabad सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share