Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

सीबीआई की बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस का वांछित भगोड़ा सजीर पल्ली मूप्पम को यूएई से भारत लाया गया

सीबीआई की बड़ी कामयाबी, दिल्ली Police का वांछित भगोड़ा सजीर पल्ली मूप्पम को यूएई से India लाया गया

New Delhi, 4 नवंबर . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली Police के वांछित भगोड़े सजीर पल्ली मूप्पम को यूएई से India लाने में बड़ी सफलता हासिल की है.

सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और दिल्ली Police के साथ मिलकर ‘रेड नोटिस’ वाले आरोपी सजीर पल्ली मूप्पम को Wednesday को यूएई से India वापस लाने में सफलता प्राप्त की है.

इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि यह आरोपी दिल्ली Police द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में वांछित था. जांच से पता चला कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 20 वर्षीय एक युवती को जबरन नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेसुध हो गई.

उसकी इस असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे एक होटल ले गया. पकड़े जाने से बचने के लिए उसने किसी और के पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके होटल में चेक-इन किया. इसके बाद उसने पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के बिना यौन उत्पीड़न किया, जिसकी पुष्टि बाद में मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई.

इस मामले में संबंधित अदालत के समक्ष एक विस्तृत चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है. वहीं, दिल्ली Police के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से इस आरोपी के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया था. एनसीबी-New Delhi के अनुरोध पर यूएई के अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूएई के अधिकारियों ने आरोपी को India को सौंप दिया. दिल्ली Police की एक टीम यूएई गई, जहां अधिकारियों ने आरोपी को उन्हें सौंप दिया गया. यह टीम आरोपी को लेकर Wednesday को New Delhi पहुंची.

बता दें कि India में इंटरपोल के ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ के रूप में सीबीआई इंटरपोल के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए ‘India पोल’ के जरिए India की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. 2019 से अब तक विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करके 278 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक India वापस लाया गया है.

–

डीके/डीकेपी

Share