इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया : ब्रजेश पाठक

Lucknow, 3 नवंबर . विपक्ष के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) विरोध के जवाब में भाजपा ने Wednesday को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन किया. Lucknow और बरेली में पार्टी ने पदयात्रा निकालकर कांग्रेस और Samajwadi Party को निशाने पर लिया. पदयात्रा के दौरान उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया. भाजपा की इन पदयात्राओं में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. हाथों में पार्टी के झंडे लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और Samajwadi Party के खिलाफ नारेबाजी की.
Lucknow में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभियान की कमान संभाली जबकि बरेली में पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और Union Minister जयंत चौधरी शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. अब तो इन लोगों ने Supreme Court को भी नहीं बख्शा है. भाजपा जनता के बीच जाकर विपक्ष की इस राजनीति को बेनकाब करेगी. उ
पChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. सड़क पर चंद लोगों को लेकर आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और Samajwadi Party समेत विपक्षी दल सत्ता की भूख में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के जनादेश का सम्मान किया है. केरल, तमिलनाडु, Himachal Pradesh और पंजाब समेत जिन राज्यों में विपक्षी दलों को चुनाव में जीत मिली, वहां भाजपा ने जनादेश को स्वीकार किया. Prime Minister Narendra Modi ने हमेशा लोकतंत्र में जनता को सर्वोपरि माना है. भाजपा जनता के आशीर्वाद से ही काम करती है. पाठक ने कहा कि विपक्षी दल संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर की नीतियों को किनारे कर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.
सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अराजकता का माहौल बनाया है, भाजपा उसका जवाब दे रही है. कांग्रेस खुद वोट चोरी करती रही है और आज दूसरों पर आरोप लगा रही है. नेहरू और सरदार पटेल के समय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल को हटाकर नेहरू Prime Minister बने थे.Lucknow में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जो पार्टी आज वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है, उसका अपना इतिहास ही वोट चोरी से जुड़ा रहा है.
उन्होंने दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पीछे कर Prime Minister का पद हासिल किया था. वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को हाईजैक करने का प्रयास किया है और देश को अराजकता की ओर धकेलना चाहता है. देश संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा.
गौरतलब है कि विपक्षी दलों की ओर से एसआईआर प्रक्रिया का विरोध किए जाने के बीच भाजपा ने देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है. अभियान का पहला चरण 22 अक्टूबर से पांच नवंबर 2026 तक निर्धारित है. इसके तहत प्रदेश के छह क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक पदयात्राएं निकालकर पार्टी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे.
–
विकेटी/पीएम


