Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंडः गम्हरिया और गोड्डा में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

Jharkhandः गम्हरिया और गोड्डा में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भाजपा ने हेमंत Government को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

रांची, 3 नवंबर . Jharkhand में महिलाओं के साथ यौन शोषण की दो घटनाओं को लेकर भाजपा ने राज्य Government पर निशाना साधा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म और गोड्डा में मिशन से जुड़े एक फादर पर लगे यौन शोषण के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं कहीं Police थाने में तो कहीं रोजगार के नाम पर शोषण का शिकार हो रही हैं. उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है.

आदित्य साहू ने Tuesday को कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन Government उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय दिल्ली की राजनीति में व्यस्त है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाएं थाने और रोजगार की तलाश में जाने जैसी जगहों पर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि मिशन से जुड़े एक फादर पर नौकरी दिलाने के नाम पर महिला का लंबे समय तक यौन शोषण करने, गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवा देने और तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के खर्च को लेकर धमकाने तथा ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में सुंदरपहाड़ी थाने में केस संख्या 33/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.

साहू ने गम्हरिया थाने से जुड़े मामले को भी Police व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल बताया. उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति पर चिंता पैदा करती हैं. Government को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी धर्म, संस्था, संगठन या प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर न माना जाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने में विफल रही है. साहू ने दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िताओं को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच को Political या संस्थागत दबाव से प्रभावित नहीं होने दिया जाना चाहिए.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share