ओपी राजभर के बयान पर सुभासपा विधायक बेदी राम ने दी सफाई, बोले- गलत अर्थ में न लिया जाए

गाजीपुर, 4 नवंबर . सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के वायरल बयान को लेकर सफाई दी है. राजभर के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने माफिया से संबंध होने की बात कही थी, बेदी राम ने कहा कि उनके बयान का अर्थ गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि राजभर ने बुंदेलखंड क्षेत्र के दबे-कुचले और वंचित लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, बेदी राम ने अग्निवीर योजना में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र Government के फैसले का समर्थन किया और इसे विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब बताया.
ओम प्रकाश राजभर के वायरल बयान पर विधायक बेदी राम ने कहा कि यह बयान बुंदेलखंड क्षेत्र के संदर्भ में दिया गया था. उन्होंने कहा कि वहां पहले माफिया का काफी प्रभाव था और आज भी कुछ लोग मौजूद हो सकते हैं. इस क्षेत्र में पिछड़े और वंचित लोग दबे हुए हैं. ऐसे में राजभर ने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए अलग तरह के शब्दों का प्रयोग किया. अलग-अलग क्षेत्रों और परिस्थितियों में शब्दों का इस्तेमाल भी अलग-अलग अर्थों में किया जाता है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि राजभर का उद्देश्य दबे-कुचले लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करना था. शिक्षा और अपने कार्यों के प्रति सजग होने के लिए वंचित वर्गों का हौसला बढ़ाना जरूरी है. राजभर के बयान को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए.
केंद्र Government के अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और नियमितीकरण के फैसले पर भी बेदी राम ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब अग्निवीर योजना शुरू हुई थी, उस समय Samajwadi Party सहित कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया था और Government को लगातार घेरने का प्रयास किया था. अब केंद्र Government ने पहले बैच के अग्निवीरों को लेकर जो फैसला किया है, वह विपक्ष के आरोपों का जवाब है. उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में नियमित किए जाने और शेष 75 प्रतिशत को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिए जाने का निर्णय युवाओं के हित में है.
उन्होंने कहा कि जिन अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जा रहा है, उनके लिए भी Government आगे कुछ न कुछ व्यवस्था करेगी. बेदी राम ने इस फैसले को विपक्ष के लिए करारा जवाब बताते हुए कहा कि Government ने अग्निवीरों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कदम उठाया है.
अग्निवीर योजना को लेकर Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पहले Government को घेरने के सवाल पर बेदी राम ने कहा कि अब Government के फैसले से ही विपक्ष को जवाब मिल गया है. उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाना और 25 प्रतिशत को नियमित करना Government की ओर से उठाया गया कदम है. विपक्ष ने जिस योजना को लेकर सवाल उठाए थे, उसी पर Government ने बदलाव करते हुए अग्निवीरों के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराए हैं. Government के इस निर्णय से विपक्ष के आरोपों का इससे बेहतर जवाब नहीं हो सकता.
–
पीएसके/डीकेपी


