Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बलियाः पुजारी को बंधक बनाकर लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 को लगी गोली

बलियाः पुजारी को बंधक बनाकर लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 को लगी गोली

बलिया, 6 नवंबर . उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा Police के साथ हुई मुठभेड़ में मंदिर में लूटपाट करने वाले दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने लखनेश्वर डीह शिव मंदिर से चुराए गए चांदी के आभूषण, दो देसी पिस्तौल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की है. घायल आरोपियों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपर Police अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया, “अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत Friday को रसड़ा थाने की Police आम घाट की ओर जाने वाली सड़क पर लखनेश्वर डीह मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली एक इनोवा कार आती दिखी. Police ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो गाड़ी नहीं रुकी और भागने की कोशिश की. Police ने पीछा किया, तो गाड़ी से दो आरोपी उतरे और उन्होंने Police टीम पर फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए.”

एएसपी ने बताया कि गाड़ी में तीन और बदमाश थे, जिन्होंने भागने का प्रयास किया. इसके बाद Police ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया. घायल बदमाशों ने पूछताछ के दौरान जिशांन आलम और दूसरे का नाम चंद्रशेखर कुमार बताया, जो मोतिहारी, पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं. इसके साथ ही आरोपी सूरज पासवान, चंद्रशेखर और बाला समेत कुल मिलाकर पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए.

एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि थाना रसड़ा के अंतर्गत लखनेश्वर डीह शिव मंदिर में पुजारी को डरा-धमकाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए थे. इसके बाद चांदी के छत्र और नाग को लूट ले गए थे. इस लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए Police टीम लगातार प्रयास कर रही थी.

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर में पंच मंदिर में राधा-कृष्ण के मुकुट को भी चोरी किया था. गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की गई है. आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

–

ओपी/एएस

Share