Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार समेत फरार हुआ आरोपी

फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार समेत फरार हुआ आरोपी

फरीदाबाद, 7 नवंबर . Haryana के फरीदाबाद में धनतेरस की रात पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया. Police और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं.

जानकारी के मुताबिक, परमजीत धनखड़ मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे. वह सेक्टर-21सी स्थित मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे. वह एक बड़ी राष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे और नौकरी के सिलसिले में सिंगापुर में रह रहे थे. दो दिन पहले ही वह अपने परिवार के पास लौटे थे. 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी है. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात आठ बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे. इसी दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल परमजीत की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. करीब पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे सूर्य के साथ गाली-गलौज की थी. इस दौरान गेट तोड़ने का आरोप भी सामने आया था. बताया जा रहा है कि आरोपी फाइनेंस का काम करता है.

घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना Police, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं. Police ने घटनास्थल से खाली कारतूसों के खोल बरामद कर जांच के लिए कब्जे में ले लिए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके पर 15 से 16 राउंड फायरिंग हुई थी.

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि परमजीत को कई गोलियां लगी थीं. आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा तीसरी मंजिल पर रहता है. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसी तरह की एक बहस के बाद फायरिंग की गई. Police मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

–

एसएके/पीएम

Share