Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार पुलिस में 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को मिली प्रोन्नति, कार्यकारी प्रभार देकर बढ़ाई गई जिम्मेदारी

बिहार Police में 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को मिली प्रोन्नति, कार्यकारी प्रभार देकर बढ़ाई गई जिम्मेदारी

Patna, 7 नवंबर . बिहार Police में प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य Government ने वर्ष 2026 में अब तक 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को प्रोन्नति देते हुए कार्यकारी प्रभार सौंपा है. एक अप्रैल से अब तक विभिन्न संवर्गों में दी गई इस प्रोन्नति से Police विभाग में न केवल अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, बल्कि संगठनात्मक व्यवस्था और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बिहार Government के गृह एवं Police विभाग की ओर से विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है. इसी क्रम में बड़ी संख्या में Policeकर्मियों को उच्च पदों का कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है. Government की इस पहल को Police विभाग में मानव संसाधन के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रोन्नति पाने वालों में सबसे अधिक संख्या सहायक अवर निरीक्षक से Police अवर निरीक्षक बनने वाले कर्मियों की है. इस श्रेणी में 6,800 कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिया गया है. इसके अलावा पीटीसी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर 1,545 और एसएलसी से हवलदार के पद पर 79 कर्मियों को प्रोन्नति मिली है. Police निरीक्षक से डीएसपी के पद पर 88 अधिकारियों को कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है.

वहीं, Police अवर निरीक्षक से Police निरीक्षक के पद पर एक कर्मी को जिम्मेदारी दी गई है. परिवहन संवर्ग में भी बड़ी संख्या में कर्मियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है. इसके तहत चालक हवलदार की कोटि में 218, सहायक अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 107, Police अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 45 और Police निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 31 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है.

इसके अतिरिक्त प्राअनि से प्रापुनि के पद पर 112, आशु सअनि से आशु अवर निरीक्षक के पद पर 103 तथा आयुधिक हवलदार से आयुधिक अवर निरीक्षक के पद पर 50 कर्मियों को कार्यकारी प्रभार मिला है. लिपिकीय और कार्यालय संवर्ग में भी प्रोन्नति दी गई है. इसके तहत निम्नवर्गीय लिपिक से उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर दो, उच्चवर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर एक तथा कार्यालय परिचारी से निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर पांच कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विभाग का मानना है कि प्रोन्नति से कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे नई जिम्मेदारियों के साथ Police एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में योगदान दे सकेंगे. इससे विभाग में नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आने की उम्मीद है.

–

एमएनपी/एएस

Share