Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

डेवन कॉनवे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

डेवन कॉनवे India के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, निक केली को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

New Delhi, 6 नवंबर . India के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. कनकशन की वजह से पहले वनडे से बाहर रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

कॉनवे की वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले कैच लेने का अभ्यास करते हुए तेज गेंदबाज मैट हेनरी के साथ टक्कर हो गई थी. टक्कर में दोनों खिलाड़ियों को चोट (कनकशन) आई थी, और दोनों ही पहले वनडे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन हेनरी को कनकशन से छुटकारा मिल गया है, और वह Saturday को होने वाले दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध हैं. कॉनवे की चोट गंभीर है, और उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

डेवन कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड टीम में निक केली को शामिल किया गया है. केली फिलहाल न्यूजीलैंड ए टीम में थे और India के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में चुने गए थे, लेकिन अब वे दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भी टीम में हैं. केली की जगह ए टीम में बल्लेबाज डेल फिलिप्स को शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड ए टीम में दो और बदलाव हुए हैं. तेज गेंदबाज साइमन कीन (हैमस्ट्रिंग), बेन लिस्टर (साइड) और फ्रेजर शेट (साइड) चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक रिलीज के मुताबिक, “कीन और शिएट को सीरीज के दौरान पहले ही चोटें लग गई थीं, और दोनों अगले तीन से चार सप्ताह में अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलने के लिए वापस आएंगे. लिस्टर ऑकलैंड के साथ ट्रेनिंग के दौरान दाहिने साइड में खिंचाव के लिए खेलने के लिए वापसी प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं. गिब्सन और ब्रेट रैंडेल अब तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ए टीम के साथ रहेंगे, और डैनरू फर्न्स उनके साथ टीम में शामिल होंगे.”

पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है.

–

पीएके

Share