Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

न्यूजीलैंड-भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

न्यूजीलैंड भारत सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

न्यूजीलैंड-India सीरीज: वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

वेलिंगटन, 6 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच Wednesday को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. सीरीज का दूसरा मुकाबला Saturday को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है.

वेलिंगटन में Friday को पहले हाफ बारिश हुई. इस वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा. दोनों टीमों को मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी. न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि India ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया.

मौसम विभाग के मुताबिक Saturday को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है. अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा.

बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था. न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा. दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला.

टीम इंडिया ने विराट कोहली के 51 गेंदों पर बनाए 74 रन की बदौलत 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

वेलिंगटन में Saturday को होने वाले दूसरे वनडे के बाद सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.

–

पीएके

Share