ओडिशा के तट पर लगाया जाएगा वीडियो कैमरे आधारित ऑटोनॉमस बीच मॉनिटरिंग सिस्टम

भुवनेश्वर, 22 नवंबर . Odisha के तटों पर वीडियो कैमरों पर आधारित एक ‘ऑटोनॉमस बीच मॉनिटरिंग सिस्टम’ लगाया जाएगा. Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने Sunday को जानकारी दी कि सीएम मोहन चरण माझी ने राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
Chief Minister कार्यालय के अनुसार, Odisha के तटों पर वीडियो कैमरे पर आधारित एक ‘ऑटोनॉमस बीच मॉनिटरिंग सिस्टम’ लगाया जाएगा. इसके अलावा, Odisha में ‘भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र’ (आईएनसीओआईएस) का एक क्षेत्रीय केंद्र भी स्थापित किया जाएगा.
यह प्रस्तावित प्रणाली मौसम से जुड़े सटीक आंकड़े उपलब्ध कराएगी. साथ ही, समुद्री आपदाओं के पूर्वानुमान और शुरुआती चेतावनी भी देगी. यह समुद्र विज्ञान (ओशनोग्राफी) और समुद्री विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्यों में भी काफी मददगार साबित होगी.
Chief Minister कार्यालय ने कहा कि इस संबंध में, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और Odisha Government के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि दक्षिणी Odisha के तटीय क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफानों से अक्सर प्रभावित होते हैं. Odisha की लंबी तटरेखा और उथले समुद्र के कारण ये तूफान तट से टकराते समय तेज हवाओं, भारी बारिश और ऊंची लहरों के साथ बड़ा असर डालते हैं.
हाल ही में बंगाल की खाड़ी से बना चक्रवात ‘अकवान’ Odisha के दक्षिणी तट से टकराया, जिससे तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं. इसके अलावा, Odisha को चक्रवात ‘मुरासु’ का भी सामना करना पड़ा.
इससे पहले, अक्टूबर महीने के आखिर में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. राज्य Government के अनुसार, चक्रवात ‘अर्नब’ से गंजाम, गजपति, कंधमाल, कोरापुट और रायगढ़ा जिले बुरी तरह प्रभावित हुए. इनमें गंजाम सबसे अधिक प्रभावित जिला. इसके बाद गजपति और कंधमाल में भी व्यापक नुकसान हुआ.
–
डीसीएच/


