Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

इस बार ‘वर्किंग दीपावली’ मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है

इस बार ‘वर्किंग दीपावली’ मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है

इस बार ‘वर्किंग दीपावली’ मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है

Mumbai , 7 नवंबर . Actress सैयामी खेर जल्द ही इंडो-रशियन अनटाइटल्ड ड्रामा में नजर आएंगी. दीपावली के पर्व को लेकर Actress का कहना है कि इस त्योहार के मौके पर परिवार के साथ घूमना, क्वालिटी समय बिताना अब उनके परिवार की परंपरा बन गई है.

इस साल के सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने को बताया कि शूटिंग शेड्यूल की वजह से उनकी दीपावली इस बार काम करते हुए बीतेगी, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सेट को अपनी दूसरी फैमिली मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि उनके साथ जश्न मनाने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगी.

Actress ने आगे परिवार के साथ दीपावली मनाने की परंपरा के बारे में बात करते हुए कहा, “दीपावली के पर्व पर मेरे लिए सबसे बड़ी परंपरा अपने परिवार के साथ समय बिताना बन गई है. हमने लगभग हर दीपावली एक साथ कहीं घूमने जाने का रिवाज बना लिया है. चाहे वह छुट्टी हो या सिर्फ एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना, यही वो चीज है जिसका हम सच में इंतजार करते हैं.”

जब ने सैयामी से पूछा कि बिजी शेड्यूल के बीच वो दीपावली सेलिब्रेशन के लिए समय कैसे निकालती हैं, तो इस पर Actress ने कहा, “कभी-कभी त्योहार काम के साथ ही आ जाते हैं और आप जितना समय मिलता है, उसका बेहतर इस्तेमाल करना सीख जाते हैं. इस साल मेरी दीपावली काम वाली है, लेकिन मुझे सेट पर रहना सच में अच्छा लगता है. ये घर से दूर मेरी दूसरी फैमिली है. उम्मीद है, हमें एक साथ जश्न मनाने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे माता-पिता हमेशा खुश रहते हैं, जब भी मैं काम कर रही होती हूं, तो मुझे लगता है कि वो इसे एक शुभ दीपावली मानेंगे.”

Actress सैयामी खेर निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की एक आगामी भारत-रूसी ड्रामा फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपना पदार्पण करने जा रही हैं.

कार्तिना एंटरटेनमेंट, व्हाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया द्वारा निर्मित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल सहयोग है, जो एक दमदार ड्रामा के जरिए सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा को दर्शाती है.

–

एनएस/एएस

Share