आयशा के सैल्यूट ने जीता केरल सीएम सतीशन का दिल, दोबारा मुलाकात पर जताई खुशी

तिरुवनंतपुरम, 22 नवंबर . केरल के Chief Minister वी.डी. सतीशन ने एक छात्रा के सैल्यूट से प्रभावित होकर उसके प्रति खास स्नेह जताया है. उन्होंने Sunday को आयशा फातिमा से दोबारा मुलाकात की और इस खास पल को अपने लिए खुशी का अवसर बताया.
वी.डी. सतीशन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आयशा के साथ हुई मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि आयशा का सैल्यूट उनके दिल को छू गया था और आज उससे दोबारा मिलकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई.
उन्होंने बताया कि पिछले Sunday को एर्नाकुलम टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा परियोजना के उद्घाटन समारोह के दौरान आयशा ने उनका ध्यान आकर्षित किया था. उस समय वह कार्यक्रम में बैठने जा रहे थे, तभी उनकी नजर स्टूडेंट Police कैडेट आयशा पर पड़ी, जो सावधान की मुद्रा में खड़ी होकर उन्हें सैल्यूट कर रही थी. उन्होंने भी तुरंत खड़े होकर उसके सैल्यूट का अभिवादन किया था. यह पल उनके जेहन में अब तक ताजा है.
सतीशन ने बताया कि Sunday को परवूर में मातृभूमि के ‘लव प्लास्टिक’ प्रोजेक्ट के राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह के दौरान आयशा उनसे दोबारा मिली. वह उनके लिए फूल लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंची थी.
आयशा फातिमा चेरानेल्लूर स्थित अल-फारूकिया हायर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है. सतीशन ने दोबारा मुलाकात को अप्रत्याशित और बेहद सुखद बताते हुए उसके प्रति स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
उन्होंने कहा कि आयशा को फिर से देखकर पिछला खास पल उनकी यादों में ताजा हो गया और इस मुलाकात ने उनके दिल को खुशी और गर्मजोशी से भर दिया.
–
डीएससी


