रूसी हमले में कीव क्षेत्र की इमारत का हिस्सा ढहा, 14 लोग लापता, मलबे में दबे होने की आशंका

कीव, 22 नवंबर . यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के ड्रोन हमले के बाद एक पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. कीव क्षेत्र के डायमर में Sunday सुबह से खोज और बचाव अभियान जारी है. रूस के ड्रोन हमले के बाद एक पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया.
यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि राहत और बचाव दल ने तेजी से काम करते हुए अब तक नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और आग पर भी काबू पा लिया गया है. हालांकि, मलबे के नीचे अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है. घटना स्थल पर सभी जरूरी आपातकालीन सेवाएं तैनात हैं.
इस बीच, जापोरिजिया में भी रूस की ओर से रिहायशी इमारतों पर किए गए गाइडेड एयर बम हमले में एक बच्चा घायल हो गया.
यूक्रेनी President का कहना है कि इस सप्ताह देश के 20 क्षेत्रों पर रूसी हमले हुए हैं. इन हमलों में रूस ने करीब 2,700 ड्रोन, लगभग 1,460 हवाई बम और 165 अलग-अलग प्रकार की मिसाइलें दागीं.
दावा है कि इनमें बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं, जिनमें उत्तर कोरिया की मिसाइलें भी थीं. उनका आरोप है कि रूस लगातार उत्तर कोरिया को इन मिसाइलों की तकनीक बेहतर बनाने में मदद कर रहा है, ताकि उनकी सटीकता बढ़ाई जा सके.
यूक्रेनी President जेलेंस्की ने कहा कि ऐसे हालात में देश को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर मिलने में हो रही देरी को समझना मुश्किल है. देश ने अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है.
यूक्रेन ने विशेष रूप से अमेरिका से अपील की है कि वह ‘पेट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम’ के लिए उन मिसाइलों के हस्तांतरण की अनुमति दे, जिनका भुगतान उसके सहयोगी देश पहले ही ‘पर्ल’ कार्यक्रम के तहत कर चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ‘पर्ल’ कार्यक्रम में सहयोग जारी रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही उसके लिए एंटी-बैलिस्टिक इंटरसेप्टर प्राप्त करने का प्रमुख स्रोत है.
यूक्रेनी अधिकारियों ने उन सभी देशों और साझेदारों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उसकी सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में सहायता की है.
–
एवाई/एबीएम


