Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

अहमदाबाद में अदाणी मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन, बॉक्सर लवलीना बोलीं- खुश हूं कि हिस्सा बन सकी

अहमदाबाद में अदाणी मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन, बॉक्सर लवलीना बोलीं खुश हूं कि हिस्सा बन सकी

Ahmedabad में अदाणी मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन, बॉक्सर लवलीना बोलीं- खुश हूं कि हिस्सा बन सकी

Ahmedabad, 29 नवंबर . अदाणी मैराथन के 10वें संस्करण का Sunday को Ahmedabad में आयोजन हुआ. इस मैराथन में लगभग 32 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने मैराथन का हिस्सा बनने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इस बार मैराथन का आयोजन खासतौर पर सैनिकों के लिए किया जा रहा है और वह इसका हिस्सा बनकर खुश हैं.

इस मैराथन में पूरे India और दूसरे देशों के लोगों ने भी हिस्सा लिया, जिसमें चार अलग-अलग रेस कैटेगरी शामिल रहीं. Ahmedabad म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मैराथन के लिए खास इंतजाम किए, जबकि Gujarat Police ने मैराथन का रूट तैयार किया. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए धावक इस इवेंट में उत्साह के साथ हिस्सा लेते दिखाई दिए.

हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला बॉक्सर लवलीना ने ‘ ’ संग बातचीत करते हुए कहा, “सबसे पहले, मैं अदाणी ग्रुप को इतनी बड़ी पहल करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. इस इवेंट में बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया है. इस बार का आयोजन सैनिकों के लिए किया जा रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है. इस साल इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना एक रिकॉर्ड है और यह मैराथन का 10वां संस्करण है. यह इवेंट इतने वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो एक बड़ी कामयाबी है.”

लवलीना ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा, “मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सबसे पहले, हमें कुछ करने के लिए खुद पर भरोसा होना चाहिए, क्योंकि हमें सब कुछ मिल रहा है. पहले, ऐसा होता था कि हमें सपोर्ट नहीं मिलता था. अब हमें सपोर्ट मिल रहा है और Government भी बहुत मदद कर रही है, तो हम यह कर सकते हैं. हमारे पास सब कुछ है. बस खुद पर भरोसा रखें. मैं हाफ मैराथन में भी थी और अभी मैं 10 किलोमीटर की दौड़ में भी हूं. तो यह बहुत, बहुत अच्छा लग रहा है. हर बार हम इसे अपनी फिटनेस और जीतने के लिए करते हैं, लेकिन इस बार हम इसे अपने सैनिकों के लिए कर रहे हैं, और मैं बहुत खुश हूं कि मैं इसका हिस्सा बन सकी. मैं इसे इतने अच्छे से आयोजित करने के लिए अदाणी ग्रुप को भी धन्यवाद देती हूं.”

डीसीपी चिराग पटेल ने बताया कि इस मैराथन के आयोजन के लिए Police पिछले तीन महीनों से तैयारी कर रही थी. Police Saturday रात 12 बजे से यहां मौजूद है, इसमें 500 से ज्यादा ट्रैफिक Police वाले और 500 से अधिक लॉ-एंड-ऑर्डर Police वाले इंतजाम के लिए तैनात हैं. Police ने इस बात का खास ख्याल रखा कि पब्लिक को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

अदाणी मैराथन में पहली बार शामिल हुए एक प्रतिभागी ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि रेस का मैनेजमेंट काफी अच्छा था और हाइड्रेशन पॉइंट भी बहुत शानदार थे.

–

एसएम/एबीएम

Share