Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौतों ने उजाड़ दिया पूरा घर

रांची : Governmentी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौतों ने उजाड़ दिया पूरा घर

रामगढ़, 29 नवंबर . घर में खुशी का माहौल था. पत्नी की Governmentी स्कूल में टीचर के रूप में नौकरी लगने की खुशी परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी. इसी खुशी और आस्था के साथ परिवार मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए रजरप्पा जा रहा था.

लेकिन रास्ते में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. एक ही परिवार के कई सदस्यों समेत 13 लोगों की मौत हो गई. जिस घर में नई शुरुआत और भविष्य के सपने संजोए जा रहे थे, वहां अब अपनों को खोने का दर्द है.

Jharkhand के रामगढ़ जिले में रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पैंकी के पास Saturday देर रात हुए हादसे में बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के 13 लोगों की मौत हो गई. सभी श्रद्धालु स्कॉर्पियो से रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे थे. वाहन में कुल 14 लोग सवार थे. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान विवेकानंद कुमार (40), उनकी पत्नी अमृता देवी (35), बेटी सोनाली कुमारी (16), बेटे शुभम कुमार (12) और छोटे बेटे अमन, मां प्रमिला देवी (65), भाई चंदन (22), सिंटू कुमार (25) और राजेश (23), बहन किरण कुमारी, किरण के पति और बेटे तथा वाहन चालक नंदन कुमार के रूप में हुई है.

विवेकानंद मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक थे. परिवार के साथ स्कूल से जुड़े लोग और रिश्तेदार भी इस यात्रा में शामिल थे. परिजनों के मुताबिक, अमृता देवी की शिक्षक पद पर नियुक्ति हुई थी. इसी खुशी में परिवार ने रजरप्पा मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम बनाया था. लेकिन यह परिवार के लिए आखिरी यात्रा साबित हुई. हादसे में विवेकानंद, उनकी पत्नी, मां और बच्चों समेत परिवार के कई सदस्यों की मौत ने गांव में शोक की गहरी छाया डाल दी है.

इस भीषण हादसे पर Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रामगढ़ में पैंकी गांव के पास एनएच-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं. मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें. दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है.”

–

एसएनसी/एबीएम

Share