असदुद्दीन ओवैसी सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं : राम कृपाल यादव

Patna, 16 सितंबर . यूसीसी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ओवैसी सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं.

Patna में से बातचीत में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि वे गलत तरह का माहौल बनाना चाहते हैं और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसे बयान देकर वे क्या हासिल करना चाहते हैं? देश के अलग-अलग हिस्सों में शांति और अमन-चैन है. Government सभी का ख्याल रखती है और सभी की रक्षा करती है. भाजपा और Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व तथा हमारे Prime Minister के रहते सभी लोग शांति और सद्भाव से रह रहे हैं. ओवैसी जैसे लोग इस सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं.

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में मंत्री ने कहा कि उनका जन्मदिन 17 सितंबर को है. Chief Minister और Prime Minister के तौर पर उनके कार्यकाल के भी 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसलिए हमने इस मौके को एक विशेष अभियान के रूप में मनाने का फैसला किया है. उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बिहार पहुंची Union Minister शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली कमेटी पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, जहां लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. मेरा मानना है कि जो भी दिक्कतें सामने आएंगी, उनमें केंद्र Government पूरा सहयोग देगी. राज्य Government ने सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपने संसाधनों से पहले ही सर्वेक्षण कर लिया था. प्रभावित जिलों और बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में प्रभारी मंत्रियों को भेजा गया था. मैंने भी बेगूसराय का दौरा किया. आवश्यकता के अनुसार, लोगों को राशन दिया जा रहा है और रहने की व्यवस्था की जा रही है और कम्युनिटी किचन के माध्यम से लोगों को खाना खिलाया जा रहा है.

इसी बीच, Patna के पास बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की घटना सामने आई. बीमार लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी शामिल बताए गए हैं. कई लोगों को इलाज के लिए बिहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि स्वास्थ्य में सुधार के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दी गई.

अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मिलने के लिए मंत्री राम कृपाल यादव पहुंचे. उन्होंने कहा कि Tuesday को एक बड़ी घटना हुई. कंचनपुर गांव में एक श्राद्ध भोज था, जिसमें गांव और आसपास के इलाकों के लोग शामिल हुए थे. 40 से ज्यादा लोग, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल थे, बीमार पड़ गए और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. खाने की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि ऐसा क्यों हुआ. सभी के जल्द स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment