
New Delhi, 16 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने दिग्गज Actor अनंत नाग को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कई दशकों तक अनंत नाग के सहज अभिनय, शानदार विविधता और प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है.
Prime Minister मोदी ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर दिग्गज अनंत नाग जी को हार्दिक बधाई.”
उन्होंने कहा कि कई दशकों के अपने करियर में अनंत नाग ने अपने सहज अभिनय, असाधारण बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता से भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, खासकर कन्नड़ सिनेमा में. उन्होंने जिस भी भूमिका को निभाया, उसमें दुर्लभ गहराई और प्रामाणिकता दिखाई.
पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान एक ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार के लिए पूरी तरह योग्य है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है.
इससे पहले, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने घोषणा की कि Actor अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी ऐसी शानदार सिनेमाई यात्रा के लिए वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है.
पीआईबी के मुताबिक, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर केंद्र Government ने अनंत नाग को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है. यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को Gujarat के केवड़िया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा.
अनंत नाग भारतीय और खासकर कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने Actorओं में शामिल हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं और अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है.
–
डीएससी