
आजमगढ़, 16 सितंबर . केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर दिए गए बयान पर जहां विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि जहां एनडीए Government होगी वहां यूसीसी लागू करेंगे.
आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूसीसी भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक मुद्दा है. अमित शाह ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है. हम इसे उन राज्यों में लागू करेंगे, जहां भाजपा और एनडीए की Government है. जिन राज्यों में अभी हमारी Government नहीं है, वहां Government बनने के बाद इसे लागू किया जाएगा.
यूसीसी पर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रुख पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को यह नहीं पता कि भारतीय जनसंघ की स्थापना और भाजपा के अस्तित्व में आने के समय से ही ये हमारे मुद्दे रहे हैं.
उन्होंने यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जमा हुए हैं. हमारा मानना है कि 2027 में जैसा कि हमारे जिलाध्यक्ष कह रहे हैं, हम छक्का मारेंगे और जीतेंगे. अगर हम आजमगढ़ में छक्का मारते हैं तो भाजपा को 300 सीटों का आंकड़ा पार करने और तीसरी बार Government बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा.
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश यादव के सवाल पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों को अखिलेश यादव और उनके परिवार के बारे में बताने की जरूरत नहीं है. जो Government गुंडाराज, जंगलराज, अपराधियों को बचाने, माफिया को बढ़ावा देने और भर्ती माफिया को संरक्षण देने के लिए जानी जाती थी, वही अब ऐसे सवाल उठा रही है. अगर अखिलेश यादव ऐसे सवाल उठाते हैं तो उत्तर प्रदेश की जनता उन पर हंसेगी. उन्हें खुद को मजाक का पात्र नहीं बनाना चाहिए.
उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर दीप जलाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि एक दीया शुभकामनाओं का, एक दीया आशीर्वाद का. 17 सितंबर को Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस का विशेष अवसर है. जनसेवा की उनकी 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रयासों की साक्षी रही है. सभी से आग्रह है कि इस अवसर पर शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर Prime Minister के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करें.
–
डीकेएम/डीकेपी