
चंडीगढ़, 16 सितंबर . पंजाब Police की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने सीमा पार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 27 किलो हेरोइन और विदेश में बनी एक आधुनिक पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं. यह जानकारी Wednesday को डीजीपी गौरव यादव ने दी.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विशाल सिंह उर्फ शालू, मनप्रीत सिंह उर्फ सनी और स्मार्टप्रीत सिंह (तीनों अमृतसर के रहने वाले) और करण सिंह (तरनतारन का रहने वाला) के तौर पर हुई है. नशीले पदार्थों और हथियारों के अलावा, Police टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल और कार भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था.
डीजीपी यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी Dubai में बैठे एक व्यक्ति और सीमा पार के तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ड्रग्स और अवैध हथियारों की खेप लेने के बाद, आरोपी अपने हैंडलर्स के निर्देश पर उन्हें आगे सप्लाई करने वाले थे.
डीजीपी ने कहा कि जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अपने हैंडलर्स से संपर्क करने के लिए एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि Police की नजर से बच सकें.
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को पक्की खबर मिली थी कि संदिग्ध विशाल, मनप्रीत, स्मार्टप्रीत और करण ने अटारी के भारत-Pakistan बॉर्डर इलाके से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन और हथियारों की एक बड़ी खेप हासिल की थी और उन्हें यह खेप अमृतसर में अड्डा खासा के पास किसी दूसरी पार्टी को पहुंचानी थी.
उन्होंने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए Police टीमों ने छापा मारा और खासा में बस शेल्टर के पास उन्हें रोका. तलाशी के दौरान उनके पास से 27 किलो हेरोइन और विदेश में बनी एक अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ तीन कारतूस बरामद किए गए.
डीजीपी ने कहा कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और उनके संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.
–
एमएस/