
सोल, 10 अक्टूबर . उत्तर कोरिया ने अमेरिका की मानव तस्करी संबंधी रिपोर्ट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘राजनीति से प्रेरित गंभीर उकसावे’ की कार्रवाई करार दिया है. प्योंगयांग का आरोप है कि वाशिंगटन मानवाधिकारों के मुद्दे के जरिए उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण नीति को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा है.
उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने Saturday को जारी बयान में अमेरिकी विदेश विभाग की 2026 की मानव तस्करी रिपोर्ट को “झूठ, मनगढ़ंत तथ्यों, पूर्वाग्रह और शत्रुता से भरा दस्तावेज” बताया. योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया की Governmentी समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस बयान को प्रकाशित किया.
अमेरिकी विदेश विभाग ने Thursday को जारी अपनी रिपोर्ट में उत्तर कोरिया को मानव तस्करी रोकने के प्रयासों के मामले में सबसे निचली श्रेणी ‘टियर-3’ में रखा है. इस श्रेणी में चीन, रूस, ईरान और क्यूबा भी शामिल हैं. उत्तर कोरिया लगातार 24वें वर्ष इस श्रेणी में रखा गया है.
उत्तर कोरियाई प्रवक्ता ने आरोप लगाया, “अमेरिका मानवाधिकारों को Political हथियार बनाकर देश की संप्रभुता और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना चाहता है.” उसने रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा, “इस तरह के दस्तावेजों का इस्तेमाल दूसरे देशों की Political और सामाजिक व्यवस्था को बदलने के औचित्य के रूप में किया जाता है.”
प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया के संप्रभु अधिकारों और नागरिकों के हितों के लिए खतरा पैदा करने वाली अमेरिकी मानवाधिकार नीति के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, बयान में किसी विशिष्ट कार्रवाई का विवरण नहीं दिया गया.
अमेरिकी रिपोर्ट में उत्तर कोरिया की Government पर Political कैद शिविरों और श्रम प्रशिक्षण केंद्रों में मानव तस्करी से जुड़े मामलों को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में जबरन श्रम का इस्तेमाल Political दमन की व्यवस्था के हिस्से के रूप में किया जाता है और इससे प्राप्त धन का उपयोग Governmentी कामकाज के लिए किया जाता है.
रिपोर्ट में विदेशों में काम करने वाले उत्तर कोरियाई नागरिकों की स्थिति पर भी चिंता जताई गई है. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, “इनमें से कई लोगों को अत्यधिक काम करने के लिए मजबूर किया जाता है. कुछ को खतरनाक परिस्थितियों में काम करना पड़ता है और उनके पासपोर्ट तक उनकी पहुंच नहीं होती.”
उत्तर कोरिया ने इन आरोपों को Political रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है. इस विवाद से दोनों देशों के बीच मानवाधिकारों को लेकर जारी मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं.
–
केआर/