
Lucknow, 10 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा.
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन पर आराधना मिश्रा ने से कहा, “हमारा संविधान हर Political दल और संगठन को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार देता है. Political दलों और संगठनों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपनी राय रखें और Government को उसकी गलत नीतियों के लिए जवाबदेह ठहराएं. यदि कोई शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहा है, उसको रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है. हालांकि आज ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, टोल पर गाड़ियां रोकी जा रही हैं और लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है.”
आराधना मिश्रा ने कहा, “चेन्नई में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम है. पहले से तय कार्यक्रम में हमारे सभी वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.”
इंडी गठबंधन के President से मुलाकात पर आराधना ने कहा, “मैं इंडी गठबंधन के उस प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई देती हूं जो कल President से मिलने गए थे. जिस तरह से बातचीत सकारात्मक रही और जैसा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने बाहर आकर बताया. मुझे भरोसा है कि उनकी इस मुलाकात का लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा.”
मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग लगातार कांग्रेस कर रही है. ईवीएम और एसआईआर के कारण बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं.”
BJP MP साक्षी महाराज ने लोधी समुदाय को दरकिनार किए जाने का मुद्दा उठाए जाने पर आराधना ने कहा, “भाजपा के विधायक और सांसद अपनी पार्टी के नीतियों के खिलाफ हैं. इसका परिणाम 2027 के चुनाव में दिखेगा. भाजपा और एनडीए में भगदड़ मची हुई है. भाजपा पार्टी और देश में लोकतंत्र नहीं चाहती है.”
–
ओपी/पीएम