
कोलकाता, 10 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर social media पर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी साझा करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ Police में शिकायत दर्ज कराई गई है. चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई करते हुए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने Saturday को रेजीनगर Police स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई.
दरअसल, Friday को मतगणना के दौरान अभिषेक बनर्जी ने social media पर एक पोस्ट साझा किया था. इसमें उन्होंने दावा किया था कि रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के एक मतदान केंद्र पर भाजपा के विजयी उम्मीदवार सखाराव Government को पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या से भी अधिक वोट मिले हैं.
डायमंड हार्बर के सांसद ने अपनी पोस्ट में दावा किया था कि रेजीनगर के बूथ नंबर 109 पर भाजपा उम्मीदवार को 909 वोट मिले, जबकि वहां कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या केवल 772 थी. हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) एवं जिलाधिकारी (डीएम) ने इस दावे को खारिज करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया था. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची के अनुसार, वहां कुल 1,109 पंजीकृत मतदाता थे. इनमें से रेजीनगर उपचुनाव में सभी उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 972 वोट पड़े थे.
इसके बाद Saturday को चुनाव आयोग की ओर से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ रेजीनगर Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले में अब यह देखना होगा कि क्या Police अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए रेजीनगर थाने में बुलाती है.
इस बीच, अभिषेक बनर्जी और पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी फिलहाल New Delhi में हैं. दोनों कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था, जबकि नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए गए. दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसके साथ ही 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 209 हो गई.
–
डीएससी