अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की 100 से अधिक महिलाएं जीतीं, पूर्व स्पीकर पेलोसी ने जताई खुशी

वाशिंगटन, 5 नवंबर . अमेरिका की वरिष्ठ डेमोक्रेटिक नेता और प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की 100 से अधिक महिलाओं के निर्वाचित होने पर खुशी जताई है. उन्होंने इसे अमेरिकी राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया है.
पूर्व स्पीकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात लिखी. उन्होंने कहा, ” जब मैं 1987 में पहली बार अमेरिकी कांग्रेस पहुंची थीं, तब प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की केवल 12 महिला सदस्य थीं. उस समय मैंने इस स्थिति को बदलने और राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने को अपना मिशन बनाया था.”
उन्होंने आगे लिखा, “आज हम प्रतिनिधि सभा में 100 से अधिक डेमोक्रेटिक महिलाओं के चुनाव का जश्न मना रहे हैं. यह बेहद खुशी और गर्व का क्षण है.”
पेलोसी ने अपने संदेश के अंत में कहा, “जब महिलाएं सफल होती हैं, तो अमेरिका सफल होता है.”
उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों के बाद आई है. प्रतिनिधि सभा यानी ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव’ में महिला नेताओं की भूमिका और Political प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा तेज है.
पेलोसी अमेरिकी राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की लंबे समय से समर्थक रही हैं. वह 2007 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पहली महिला स्पीकर बनी थीं. उन्होंने 2019 में दोबारा यह पद संभाला और जनवरी 2023 तक इस जिम्मेदारी पर रहीं.
उनके नेतृत्व में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में कई महत्वपूर्ण विधायी प्राथमिकताओं पर काम किया. पेलोसी ने महिला उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने और Political नेतृत्व में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने में भी भूमिका निभाई है.
पिछले साल (2025) नवंबर में 80 पार पेलोसी ने घोषणा की थी कि वह 2026 का मिडटर्म इलेक्शन नहीं लड़ेंगी. उनका वर्तमान कार्यकाल जनवरी 2027 में पूरा हो जाएगा. इसके बाद वो अमेरिकी कांग्रेस (संसद) से आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त हो जाएंगी. पेलोसी सैन फ्रांसिस्को से चुनी गई थीं और मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के स्कॉट वीनर ने जीत हासिल की है.
–
केआर/


