अमेरिका के एडमिरल पापारो ने वाइस एडमिरल विनीट मैककार्टी से की मुलाकात

New Delhi, 12 अक्टूबर India और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अमेरिका की पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल पापारो ने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विनीत मैकार्टी से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच निरंतर सहयोग पर चर्चा हुई.

India में अमेरिकी दूतावास ने Monday को इस मुलाकात की जानकारी दी. दरअसल यह बैठक ऐसे समय हुई, जब एडमिरल पापारो जापान की यात्रा पर जा रहे थे. अमेरिकी दूतावास ने इसे भारत-अमेरिका की प्रमुख रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों का हिस्सा बताया. दूतावास ने अपने संदेश में कहा कि भारत-अमेरिका की प्रमुख रक्षा साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है. दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है.

एडमिरल पापारो की India यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और सामरिक सहयोग को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे. इस बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया. इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले India के वरिष्ठ रक्षा व सैन्य अधिकारियों से भी पापारो ने मुलाकात की थी.

दरअसल India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बीते दिनों New Delhi स्थित रूजवेल्ट हाउस में एडमिरल पापारो की मेजबानी की थी. इस कार्यक्रम में India के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए. इन बैठकों के माध्यम से दोनों देश रक्षा संबंधों को मजबूत करने और साझा सुरक्षा हितों पर संवाद जारी रखने पर जोर दे रहे हैं. गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार कमान India की एकमात्र संयुक्त सैन्य संचालन कमान है. इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना की क्षमताएं एक साथ काम करती हैं.

हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में India के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिहाज से इस कमान की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में अमेरिकी प्रशांत कमान के प्रमुख और अंडमान-निकोबार कमान के प्रमुख के बीच हुई बातचीत दोनों देशों के सैन्य संपर्कों का अहम हिस्सा है. India और अमेरिका अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी के तहत सैन्य सहयोग को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. ताजा मुलाकात ने भी दोनों देशों के बीच रक्षा बलों के संपर्क और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर संवाद को फिर रेखांकित किया है.

–

जीसीबी/पीएम

Leave a Comment